शिवपुरी। नगर की सामाजिक संस्था जेसीआई डायनामिक ने आज समाज के लिये अहम भूमिका निभाने और हर प्रतिकूल या अनुकूल मौसम में साफ सफाई करने वाली मातृशक्ति की सुध लेते हुए उन्हें भरी सर्दी से बचाने के लिये कंबल भेंट किये। इस कदम की सभी जगह सराहना की जा रही है। नव वर्ष 2022 की शुरूआत जेसीआई शिवपुरी डायनेमिक ने अपने इस अभिनव अभियान से की जिसमें विशेष
अतिथि CMO नपा शैलेश अवस्थी को आमंत्रित किया था। जबकि भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष जेसी सीमा शिवहरे (उपाध्यक्ष) की उपस्थिति में किया। उनका स्वागत पुष्प हार और मोमेंटो से अध्यक्ष जेसी किरण उप्पल द्वारा किया गया। इस दौरान नगर पालिका महिला सफाई कर्मचारियों को वीर सावरकर पार्क में 51 कंबल वितरित किए गए। इस कार्यक्रम में सभी जेसीआई मेंबर आईपीपी जेसी शशि शर्मा, अध्यक्ष जेसी किरण उप्पल, सचिव जेसी अनु मित्तल, कोषाध्यक्ष जेसी वर्षा जैन, जेजे विंगस चेयर पर्सन साक्षी बंसल, नीड ब्लड कॉल चेयरपर्सन जेसी सुनीता भदौरिया, जेसी कविता अरोरा, जेसी सोनलता गॉड, जेसी मोनिका सचदेवा, जेसी निशा चौरसिया, उपस्थित रही। अंत में सचिव जेसी अनु मित्तल द्वारा सभी लोगों का आभार किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें