Responsive Ad Slot

Latest

latest

सिंधिया राजवंश से है 7 समुंदर पार शिवपुरी की पहचान: कैसा रहेगा भविष्य, क्लिक कीजिये

रविवार, 2 जनवरी 2022

/ by Vipin Shukla Mama
 पं.डॉ विकास दीप शर्मा ज्योतिषाचार्य की कलम से
शिवपुरी। नया साल, नई खुशियां, नए सपने, नए अरमान और नए संकल्प लेकर आता है। कैसा रहेगा वर्ष 2022 शिवपुरी के विकास के लिए , यह देखने के लिए हम निरंतर प्रयास में रहते हैं। शिवपुरी की जन्म कुंडली में उच्च का गुरु है ओर सूर्य की दशम भाव पर पूर्ण दृष्टि होने से इस नगर को बसाने वाले सिंधिया राजवंश की कृपा हमेशा शिवपुरी पर होने से यह शहर देश विदेशों तक अपने नाम की ख्याति प्राप्त किये हुए है। एकादश भाव में उच्च का गुरु के प्रभाव शिवपुरी में धर्म छेत्र के विस्तार से ही शहर का विकास होगा। शिवपुरी को धर्म की पुरी भी कह सकते है। एकादश गुरु के प्रभाव से सज्जनों और श्रेष्ठ व्यक्तियों की संगति करने वाले व्यक्ति हैं। ज्योतिष अनुसार कुण्डली में दशम भाव राजा का होता है  ओर चतुर्थ भाव प्रजा या जनता का एकादश भाव राज परिवार के मुखिया का माना गया है। गुरु इस भाव में उच्च का होने से शिवपुरी के लिए सबसे बड़ी सौभाग्य की बात यह है कि यह शहर राजाओं की कृपा से ओर राज परिवार से जुड़ा होने से नवीन योजनाएं लाकर प्रजा को दी जाती रही है। प्रजा या जनता के हित में कार्य पूर्ण मेहनत और ईमानदारी के साथ , धर्मोचित कर्म किये जाते है। शिवपुरी के विकास के लिये राज्य से लेकर केंद्र तक सत्य के लिए लड़ाई लड़ना ओर विकास के लिए सदैव तैयार रहना। शिवपुरी विधायिका का सुचारू ओर व्यवस्थित नीतियों व अनुभव एवं छमताओ से शहर की प्रगति होना यह उच्च गुरु और दशम सूर्य का शुभ परिणाम माना गया है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का भी विशेष लगाव उच्च भाव के राहू शुक्र — बुध के साथ होने से यहा धर्म कार्यो से लाभ होगा। शुक्र बुध के प्रभाव से पर्यटक छेत्र से शिवपुरी का नाम देश में विख्यात है। शुक्र कला कारक है और बुध के प्रभाव से हरियाली और प्राकर्तिक सौंदर्य , विस्तार को बढावा देगा। धर्म नगरी भी कही जा सकती है | शिवपुरी की कुंडली में चतुर्थ भाव में सूर्य के प्रभाव से राजाओ का वर्चस्व रहेगा ओर राजाओ द्वारा ही विकास की धारा भी शिवपुरी पर हमेशा बनी रहेगी | पं.डॉ विकास दीप शर्मा के अनुसार शिवपुरी को राजा या सरकार के द्वारा सम्मान और लाभ मिलेगा। श्रीमान और राज कुलीन लोगों से शहर की उन्नति होगी। राजा द्वारा शहर की आशाओं और महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने मे आपकी सहायता करेंगे। चापलूसों के कारण विकास के मार्ग अवरुद्ध होंगे लेकिन अच्छे गुणी लोगो की सलाह कार्य उत्तम और फायदेमंद रहेगी राजा द्वारा किए गए उत्तम कार्यों से समाज मे उनका नाम होगा और श्रेष्ठता भी बढेगी। अर्थलाभ और धन की प्राप्ति होगी। **शिवपुरी एक धर्म छेत्र  से पूर्ण एक भाग्यवान शहर हैं।** यहां आद्यात्मिक स्तर का लाभ जल्दी मिलेगा । 2022 से  आमदनी के कई श्रोत बनेंगे | जनता कारक चतुर्थ भाव का स्वामी चन्द्र केतु के साथ होने से जनता का मन पल पल बदलता रहेगा | शिवपुरी की कुंडली में लग गत मंगल के प्रभाव से शहर के आकर्षण में कुछ कमी आ जाती है । पराक्रम की बृद्धि होती है, मगर भौतिक सुखों का अभाव बना रहता| बुध राहु का प्रभाव व्यवसाय के छेत्र में भी कठिनाइयां आती हैं शहर जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में संघर्षों का मुकाबला करता हुआ बढ़ता है ।
भारत की कुण्डली मे साल 2022 में गुरु शनि की  ग्रह की स्थिति
साल के शुरुआती महीने में बृहस्पति कुंभ राशि में मौजूद रहेंगे। ये 12 अप्रैल 2022 को स्वराशि मीन राशि में गोचर करेंगे।फिर इसके बाद 23 फरवरी 2022 को बृहस्पति अस्त होंगे। जहां से ये 27 मार्च 2022 को वापस से उदय होंगे। 13 अप्रैल 2022 को बृहस्पति अपनी खुद की राशि मीन में गोचर करेंगे। इसके बाद पूरे वर्ष ये मीन राशि में ही मौजूद रहेंगे। इसके बाद बृहस्पति 29 जुलाई 2022 को मीन राशि में वक्री हो जाएंगे। इसके बाद 24 नवंबर 2022 को बृहस्पति दोबारा से मार्गी होंगे।गुरु शनि की युति का यही समय यानि 2021-22 एक परिवर्तन का दौर साबित होता दिख रहा है। ये युति आबादी नियंत्रण की ओर भी इशारा करती दिख रही है। 2021 के कुछ परिवर्तन चलते रहेंगे , वहीं किसान आंदोलन कुछ समझौतों के साथ खत्म हो जाएगा। लेकिन इसके बाद अभी काफी नए कानून व बिल भी आएंगे। वहीं 2022 व 2023 में शनि का कुंभ में गोचर देश में बहुत बड़े परिवर्तन लाएगा। ग्रहों के संकेत 2022 व 2023 में एक बड़े नए नेता के उदय की ओर इशारा करते भी दिख रहे हैं। ये किसी नई भीड़ या रैली के समय सामने आ सकते हैं।  वर्तमान में भारत देश में अभी चंद्र की महादशा है, जो 2025 तक रहेगी। 2021 के मुख्य गोचर में लग्न में राहु है, जबकि शनि व गुरु का गोचर नवम भाव यानि भारत की कुंडली के हिसाब से मकर में रहेगा। वहीं गुरु और शनि की युति से आने वाला परिवर्तन 2022 में साफ तौर से दिखाई देने की ओर भी ग्रहों के संकेत हैं।राजनीति मे बहुत बड़े परिवर्तन देखने को मिलेंगे | 2022 मे विपक्षी दल द्वारा अनैतिक रूप के कार्य भी किए जाएंगे | जिसमे दुष्परिणाम सामने आएंगे | शनि न्याय के देवता 16 04 2022 को कुम्भ राशि मे प्रवेश करने के बाद कई बड़ी स्ठ्थि सामने आ जाएगी | *नव संवत्सर 2079 वर्ष का राजा रहेगा शनि ओर मंत्री होंगे देव गुरु व्रहस्पति रहेँगे* , शास्त्र अनुसार शनि जब राजा होते है उस वर्ष प्रजा कष्टमय ओर  दुखी रहती है सत्ता का संघर्ष चरम पर रहेगा  वर्षा की कमी से धन धान्य मे कमी आती है ओला इत्यादि से फसल हो नुकसान होता है | शनि की  धातु ओर वस्तुओं पर तेजी आएगी | किसी बड़े देश मे युद्ध की संभावना संकेत है गुरु देव के मंत्री होने से फल से लाभ अधिक रहेगा | यज्ञ , देव कार्य , धरम के विशाल  कार्य   अधिकता मे होंगे
शिवपुरी  की कुंडली में वर्तमान मे  चल रही है  बुध की महादशा ( शहर की दशा ओर दिशा परिवर्तित होंगी )* 
शिवपुरी की लगन का मालिक बुध महत्पूर्ण ग्रह की महादशा समाजिक , आर्थिक और प्रजा सुख इत्यादि घटनाओं की ओर संकेत देता है । कन्या लग्न ओर मंगल का लग्नगत प्रभाव प्रजा को दुखी बनाता है । रोजगार  की समस्या , स्वास्थ्य सुविधा की कमी, चोरी, जमीनी विवाद, अग्निकांड , गैर कानूनी धंधे उपरोक्त समस्याओं से ग्रसित रही । 2022 का मूलांक 6 बन रहा है जो शुक्र ग्रह को अंकित करता है जिसके प्रभाव से इस वर्ष महिलाओं को विशेष सम्मान, व्यपारिक लाभ योग और उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे । किसी विशेष महिला को सम्मानित किया जाएगा ।  शिवपुरी का बुध की महादशा में अलौकिक परिवर्तन देखने मिलेगा । व्यापारिक परिवर्तन की अधिक संभावना रहेगी | पर्यटन के छेत्र मे नवीन अवसर देखने को मिलेंगे | 
पर्यटन ओर वन विभाग  के छेत्र में अब होगा विकास 
शिबपुरी  की कुंडली में बुध की महादशा लगने से शहर के विकास के लिए विशेष अवसर प्राप्त होंगे,   उपरोक्त आंकलन ग्रहो की स्थिति अनुसार एक प्रयास है शिवपुरी की कुंडली में बुध ग्रह लग्न और कर्म स्थान का स्वामी है ,उसी के साथ पराक्रम भाव में होने से अब शिबपुरी की दशा बदलने जा रही है  बुध की महादशा में शहर में शिक्षा ,वकालात, पर्यटक ,नेशनल पार्क  शेयर ब्रोकर, बैंकिंग क्षेत्र में यहां से जुड़े लोगों को अधिक लाभ प्राप्त होगा । *2019 से 2036 तक निरंतर  17 वर्ष  व्यापारिक और कला के क्षेत्र में शहर में विशेष अवसर प्राप्त होंगे* , स्वनिर्मित कला के क्षेत्र में भी जनता को लाभ योग बनेंगे , स्वर्ण एवं धातु के  व्यापार में भी लाभ होगा ।  समाज से जुड़े विशेष व्यक्तित्व को सम्मान भी प्राप्त होगा । बुध की महादशा में शिक्षा के स्तर में पूर्ण सुधार होकर नवीन योजनाएं बनेंगी । इसी के साथ स्वास्थ्य विभाग में भी परिवर्तन और उन्नति के अवसर देखने को मिलेंगे । बुध  वाणिज्य का कारक होने से शासन को राजस्व से धन लाभ प्राप्त होगा । उत्पादन के छेत्र में नए अवसर, धर्म कार्यो में वृद्धि, लोक कल्याण और जन कल्याण से जुड़े कार्य होंगे, । औषधियों , जड़ी बूटी इत्यदि का संग्रह ओर उनका सदुपयोग किया जाएगा, संचार की सुविधा बढ़ेगी । प्राचीन सिद्ध स्थानों का पुनर्निर्माण होगा। शुक्र का तृतीय भाव मे होने से  सौन्दर्यकरण में  विकास , रेलवे छेत्र में नए निर्माण के साथ सुख सुविधा का  विस्तार होगा, लेखन और प्रकाशन इत्यदि में भी सुधार और  विस्तार रहेगा ।।
 *शिवपुरी की कुंडली में 2022 मे ग्रह दशा ओर अंतर्दशा प्रभाव* 
डॉ विकासदीप ज्योतिष के अनुसार शिवपुरी की कुंडली मे *04-11-2022 से 31-12-2022 तक बुध में बुध में शनि* प्रत्यान्तर दशा  शनि द्वादश भाव मे होने से अस्पताल , आश्रम, कारागृह में सुधार, धर्मिक छेत्र में नियम बदलेंगे, अपराध एवं अपराधी , कर छेत्र, मादक छेत्र पर होगी कार्यवाही, नए कानून और नियम बदल जाएंगे, शनि का स्वराशि में होना बड़े बदलाव, परिवर्तनों का समय कहलायेगा, प्रबंधकों  पर होगी सक्ति से कार्यवाही, गलत कार्य करने वाले जायँगे जेल, अपराध पर लगेगा अंकुश, साथ ही शासन को कर न देने वालो को आयेगी अब समस्या,  धर्म के विपरित आचरण करने वालो को देखना पड़ेगा अपमान, शनि गुरु का योग  देगा न्याय  ओर परिवर्तन । तकनीकी प्रशिक्षण छेत्र मे नए अवसर सामने आएंगे | शनि पंचम भाव मे जन्म दर संबंधी कानून  नियम अवश्य बनते है |
 *24-02-2022 से 17-03-2022 बुध में बुध में केतु* प्रत्यान्तर रहेगी | इस दशा काल मे निर्माण कार्य , रोड इत्यादि के कार्यो मे विस्तार ओर सुधार होता है |आशा के अनुकूल फल प्राप्त  ना होने से प्रबन्धको की आलोचना होती है | 
 *17-03-2022 से 16-05-2022 बुध में बुध में शुक्र* *प्रत्यान्तर शुक्र* के प्रभाव से मोसम की फसलों से लाभ मिलेगा। खाद्यान की कीमतों मे सुधार आएगा।
 *16-05-2022 से 03-06-2022 बुध में बुध में सूर्य* प्रत्यान्तर:-- इस दशा काल मे राजा के द्वारा शहर को नयी सौगात मिलेगी। भूमि सुधार, उत्खनन ओर कृषि के छेत्र मे विस्तार के योग बनेंगे | विपक्षी  दल सत्ता मे हावी रहेगा। उपचुनाव मे सत्ता पक्ष को हानी उठानी पड़ सकती है }
 *03-06-2022  से 03-07-2022 तक बुध मे बुध* मे चंद्र दशा:--  शिवपुरी की कुण्डली की सबसे खराब ग्रह अगर देखे तो अष्टम भाव के चंद्रमा के होने से रही है इस ग्रह के दुष्प्रभाव के रूप मे यहा रोग से म्रत्युदर अधिक रहती है। इस समय काल मे सबसे अधिक म्रत्यु कारण बनेंगे। मरने वालो मे गर्भ वती महिला ओर बच्चे अधिक रहते है | चन्द्र के नकारात्मक प्रभाव मे अव्यवस्थाओ के कारण, भागदौड़ी ओर गंदगी , दूषित पानी मुख्य रूप से जिम्मेदार है। अगर उपरोक्त छेत्र मे गौर किया जाये तो इस दोष से भी बचा जा सकता है | 
 *03-07-2022 से 17-09-2022 तक बुध में बुध में मंगल* अंतर्दशा रहेगी  मंगल देगा हिंसाजनित घटना चोरी  इस समय काल मे  कोई बड़ा महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण होगा जो यादगार रहेगा इच्छा अनुसार सफलता के कार्य बड़े-बड़े निर्माण जो शक्ति पूर्ण संपूर्ण होंगे । शिबपुरी कुण्डली में मंगल का लग्न का प्रभाव प्रशासन शक्ति पूर्ण ,  सजग एवं सक्रिय रहेगा । जमीन-  संपत्ति के बड़े बड़े मुद्दे सामने आएंगे, जनता के  क्रोध  के कारण अनावश्यक वाद-विवाद सामने आएंगे। 2022 मे शुक्र का अंक प्रभावी होने से डॉ विकासदीप शर्मा मंशापूर्ण ज्योतिष के अनुसार किसी विशेष व्यक्तित्व को राजनीति मे शहर का नेतृत्व करने का अवसर प्राप्त होगा  जिसमे सामाजिक लोगों की  महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी ।  मंगल ग्रह को  खेल एवं तकनीकी क्षेत्र में विशेष लाभप्रद माना गया है शिवपुरी के लिए इस समय काल में खेल , स्पोर्ट्स के क्षेत्र में कोई विशेष उपलब्धि प्राप्त होगी । इसी के साथ शिवपुरी के लिए भूमि,  अग्नि मशीनरी , मेडिकल ,पत्थर एवं तकनीकी क्षेत्र में विशेष लाभ योग बनेगा । मंगल की अंतर्दशा में रोग से  मृत्यु की दर बढ़ सकती है  अभी महामारी का प्रकोप ओर भी  बढ़ेगा । शासन के खिलाफ  विरोधी प्रदर्शन हड़ताल आंदोलन इत्यादि करते रहेंगे किसी महिला पर अत्याचार की घटना शहर में तनाव का माहौल झगड़ा ,  इत्यादि आ सकते हैं।  प्रॉपर्टी से संबंधित बड़े विवादित मामले भी उजागर होंगे । मंगल को वैवाहिक कारक होने से दाम्पत्य झगड़े तलाक इत्यादि केस में भी वृद्धि रहेगी हिंसा लूटपाट चोरी इत्यादि के संकेत भी मिलते हैं
 *24-07-2022 से 17-09-2022 तक बुध में बुध में राहु प्रत्यान्तर :--* इस दशा काल ,मे तस्करी , सट्टा , जुआ , शराब , इत्यादि छेत्रों मे असर सबसे ज्यादा देखने को मिलेगा | राजस्व का पैस बड़ता है | घोटाले उजागर होते है | गुप्त शत्रु , रणनीति तैयार करते है | बीमारी , इन्फ़ैकशन , महामारी का प्रकोप बड़ने लगता है | वाइरस के असर इसी समय काल मे अधिक देखने को मिलते है | अचानक से हानी के असर होने लगते है |  पुलिस प्रशासन मे भी स्थानांतरण की प्रक्रिया स्थान बदलना इत्यादि के योग बनते है | किसी विशेष कार्य मे अधिकारी वर्ग का सम्मान भी होता है | 
17-09-2022 से 04-11-2022 तक बुध मे बुध मे गुरु दशा  रहेगी :--  *शिवपुरी की कुण्डली में उच्च गुरु*
 प्रायः प्रजा हित में कार्य होंगे, वाणिज्य  व्यापार, कृषि के छेत्र में सुधार, मंडी उत्पादन छेत्र में लाभ होगा, न्याय पालिका  शिक्षा की नीतियो में बदलाव, ओर धर्म कानून सख्त होकर अपनी कार्यवाही करेगा ।गौचर मे गुरु षष्ठ भाव मे जब रहता है प्रजा के कष्ट दूर होते है ओर रोगो का नाश होता है |श्रमिकों को काम काज मिलता है |
पिछले वर्ष के राशि फल मे उपरोक्त  भविष्यफल का आकलन किया गया था जिसमे 29 09 2020 से राहु केतु का परिवर्तन 11 माह में  शहर को मिलेगी पानी समस्या से निजात  {नवम भाव धार्मिक कार्य, न्यास, जल परिवहन का है । शिवपुरी कुण्डली में नवम भाव मे केतु के होने से पानी की समस्या बनी रहती है । न्याय पालिका का अड़ियल ओर जिद्दीपन स्वभाव इस योजना में प्रजा को संकट और समस्या देता है ।सरकारी उपक्रम उपभोक्ता की अनदेखी करते है । राहु केतु का राशि परिवर्तन 29 09 2020 से 11 माह में शहर को पानी की समस्या से मिलेगी निजात  । } 
 *निवेदन*  :-- उपरोक्त भविष्यफल , कथन , शास्त्र अनुसार  फलित ग्रहो की गौचर गणनाओ के आधार पर की जाती है | किसी भी प्रकार की व्यक्ति विशेष का विवरण नही किया जाता है | ज्योतिष केवल एक ग्रहो की चाल के अनुसार उनके स्वभाव के अनुसार आंकलन है | जिसको हम कभी भविष्यवाणी नाम नही देते है हमारा प्रयास मेदिनी ज्योतिष अनुसार जैसे भारत की कुण्डली पर विधवान वर्ग अपना फलित आंकलन निकालते है उसी तरह हमने भी 2008 से निरंतर शिवपुरी की जन्म कुण्डली ओर उसके नाम आधार की तिथि निकाल कर देते रहे है | इस पूरी ज्योतिष आंकलन  पर किसी भी प्रकार का तर्क वितर्क ना करे |

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129