Responsive Ad Slot

Latest

latest

मां जानकी सेना संगठन का सातवां महा अधिवेशन धूमधाम से संपन्न

मंगलवार, 4 जनवरी 2022

/ by Vipin Shukla Mama
राष्ट्रीय स्तर के संतों के प्रवचन के साथ वृहद स्तर पर हुआ ससम्मान कंबल वितरण
मां जानकी सेना संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति से चुने गए विक्रम सिंह रावत
शिवपुरी। माँ जानकी सेना संगठन का भव्य  स्तर पर राष्ट्रीय महाधिवेशन 2022 संत समागम एवं सामूहिक सेवा गर्म वस्त्र कम्बल वितरण समारोह  महामंडलेश्वर पुरुषोत्तम दास जी महाराज के मार्गदर्शन में एमबीआर पार्किंग पटेल चौक पड़ौरा पर धूमधाम से संपन्न हुआ। मां जानकी सेना संगठन का यह सातवां राष्ट्रीय महाधिवेशन 2022  था जिसमें राष्ट्रीय स्तर के संतों ने आकर मंच को शोभायमान किया और अपने आशीर्वचनों से मां जानकी सेना संगठन को एक नई दिशा देने का प्रयास भी किया। सर्वप्रथम राष्ट्रगान से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया तत्पश्चात संतजनों द्वारा राम दरबार के समक्ष दीप प्रज्वलित किया गया और रामदरबार पर माल्यार्पण किया गया, समारोह स्थल पर स्थित सभी लोगों ने खड़े होकर कार्यक्रम में पधारे साधु संतों की आरती की और संगठन की ओर से 21 किलो का बड़ा हार बनवा कर संतों के गले में पहनाया गया और फिर हुआ संतों का आशीर्वचनों का सिलसिला। अपने प्रवचनों में उन्होंने मां जानकी सेना संगठन के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि मां जानकी सेना संगठन वास्तव में सेवाभावी संगठन है और इस संगठन के सदस्यों को उन्होंने धर्मयोद्धा कहकर महिमामंडित किया उन्होंने संगठन के विस्तार को लेकर कई सरल और सहज उपाय बताएं। कोलारस विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने भी इस अवसर पर कहा कि उनके द्वारा 1000 गायों की क्षमता वाली गौशाला जल्द ही बनवाई जा रही है उन्होंने मां जानकी सेना संगठन के सदस्यों से आग्रह किया कि वह इस गौशाला के माध्यम से अपने गौ सेवा के उद्देश्य को पूरा कर सकते हैं। जानकी सेना संगठन के संस्थापक सदस्य बृजेश सिंह तोमर ने संगठन के बारे में विस्तृत जानकारी दी उन्होंने बताया कि कैसे एक 17 सदस्यों से प्रारंभ हुआ संगठन आज मात्र 7 सालों के अंदर ही 6000 लोगों का एक बड़ा विशाल परिवार बन चुका है श्री तोमर ने मां जानकी सेना संगठन द्वारा चलाए गए सभी सेवा प्रकल्पों के बारे में भी जानकारी दी।  वही ग्वालियर से आए ग्वालियर जिला अध्यक्ष शिवकुमार शर्मा ने कहा कि वह जल्द ही ग्वालियर के प्रत्येक वार्ड में वार्ड प्रमुख
की घोषणा करने वाले हैं जिन की तैयारियां चल रही हैं। वही पडोरा निवासी समाजसेवी यशपाल सिंह रावत ने कहा कि आज संतों का सान्निध्य पाकर पडोरा की भूमि धन्य हो गई।  उद्बोधन उपरांत वहां पर उपस्थित जन समुदाय में आदिवासी भाई बहनों एवं जरूरतमंदों को संतो के हाथों से 1500 कंबलों का वितरण कराया गया और साथ ही लोगों को भोजन के पैकेट भी बांटे गए। इसी मौके पर मां जानकी सेना संगठन अखिल भारतीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति से विक्रम सिंह रावत को चुना गया जिन्होंने संगठन को भरोसा दिलाया कि वह इस संगठन को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने के लिए अपनी जी जान लगा देंगे। कार्यक्रम में पधारे बिहार के पटना से आए प्रियम जी महाराज राष्ट्रीय संरक्षक (जेएसएस), उत्तर प्रदेश के संत सुरक्षा समिति के प्रदेश अध्यक्ष नवीन गिरी महाराज, अयोध्या के हनुमानगढ़ी से महेश दास जी महाराज, नेपाल से राम किशोर दास महाराज, मां जानकी सेना संगठन के दिल्ली प्रभारी रोहिणी दिल्ली से नवल किशोर जी महाराज, राष्ट्रीय संगीतकार अन्नपूर्णा मंदिर हिमाचल प्रदेश के अविचल दास जी महाराज, वृंदावन (जेएसएस) प्रभारी राष्ट्रीय कथा वाचक भागवताचार्य वेद बिहारी जी महाराज के अलावा अनेकों संत शामिल थे। कार्यक्रम के अंत में सभी संतों का शॉल श्रीफल एवं मां जानकी सेना संगठन की स्मारिका देकर सम्मान किया गया। आपको बता दें कि मां जानकी सेना संगठन का विस्तार अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी हो रहा है भारत के अलावा मां जानकी सेना संगठन की शाखाएं अब विदेशों लंदन ,वियतनाम तक फैलना प्रारंभ हो चुकी है।
नए सदस्यों ने की सदस्यता ग्रहण
एक पौधे के रूप में प्रारंभ हुआ मां जानकी सेना संगठन धीरे-धीरे एक वट वृक्ष का रूप धारण करता जा रहा है और इसका कारण है संगठन द्वारा चलाए जा रहे सेवा प्रकल्प जो सत्य के धरातल पर पूरी ईमानदारी के साथ चलाए जा रहे हैं जिनसे लोगों को फायदा भी पहुंच रहा है चाहे बात पर्यावरण संरक्षण की हो या गौ सेवा की याद रक्तदान या गरीब कन्याओं के विवाह की मां जानकी सेना संगठन ने ईमानदारी के साथ अपने सेवा कार्य को किया है और यही कारण है कि संगठन के कार्यों से प्रेरित होकर संगठन से नए- नए सदस्य हर कार्यक्रम के बाद अवश्य जुड़ते हैं इस बार नवीन सदस्य के रूप में राधा बल्लभ शर्मा, उपेंद्र अवस्थी,बलवीर रावत, रामेश्वर गुर्जर, राज रावत कोलारस, अमन रावत कोलारस, अमन शर्मा बैराड़, पियूष राय, रितिक रावत, रामकुमार यादव खनियाधाना, उधम सिंह गुर्जर,राजू यादव दतिया, नीरज श्रीवास्तव दतिया, धीरज शर्मा बिहार,सुरेंद्र तिवारी गोरखपुर, राम गुर्जर भोपाल,अमित शर्मा, ललितपुर, बिक्कू शर्मा शिवपुरी आदि लोगों ने सदस्यता ग्रहण की है।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129