पोहरी-बैराड़। ग्राम ऊंची खरई में बुजुर्ग महिला से लूट के बाद पत्थर से कुचलकर निर्मम हत्या कर दिए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस रात की इस घटना के बाद मौके पर पहुंची, पड़ताल के बाद अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
बता दें कि पँखो बाई 65 साल निवासी ऊंची खरई
की हत्या कर दी गई। जिसके हाथ से कड़ा गायब है। जिससे अंदाज लगाया जा रहा है कि हत्या लूट के इरादे से की गई। इसकी सूचना पर मौके पर पुलिस गई। घटनास्थल पर मुआयना किया। पुलिस के अनुसार यह अभी स्पष्ठ नही हो सका कि हत्या की वजह क्या है और किसने की है। हालांकि पुलिस ने 302, 394, 11/13 डकैती अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।
पुलिस को आज देर रात सूचना मिली थी कि एक बुजुर्ग महिला का शब पड़ा हुआ है जिस पर पुलिस मौके पर पहुँची जहा मृतिका की पहचान पँखो बाई उम्र 65 साल के रूप में हुई है।
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें