Responsive Ad Slot

Latest

latest

एक छत के नीचे न्याय के लिये याद रखिये वन स्टॉप सेंटर

बुधवार, 12 जनवरी 2022

/ by Vipin Shukla Mama
कार्यशाला के माध्यम से महिलाओं व बालिकाओं को दी जानकारी
शिवपुरी। महिला बाल विकास विभाग की ओर से संचालित वन स्टॉप सेंटर की कार्यशाला का आयोजन सिधेश्वर धर्मशाला के पीछे वार्ड 27 व 28 की आंगनबाड़ी केंद्र पर आयोजित किया गया। यहां मौजूद महिलाओं व बालिकाओं को उनके कानूनी, अधिकारों की जानकारी दी गई। उन्हें बताया कि महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा कार्यान्वित वन स्टाप सेंटर योजना (सखी) महिलाओं के लिए मददगार है। 
किसी महिला के साथ मारपीट, घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न या अन्य कोई घटना होती है तो वन स्टाप सेंटर के माध्यम से पीड़ित को न्याय दिलाया जाता हैै। वन स्टाप सेंटर के तहत सभी प्रकार की हिंसा से पीड़ित महिलाओं व बालिकाओं को अधिकतम पांच दिन तक अस्थायी आश्रय, पुलिस-डेस्क, विधि सहायता, चिकित्सा एवं काउंसिलिंग की सुविधा उपलब्ध करवाई जाती है। 
उन्हें बताया गया कि हिंसा से पीड़ित महिलायें, जिसमें 18 वर्ष से कम आयु की बालिकायें भी सम्मिलित है, उनके लिये लैंगिंक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 एवं किशोर न्याय (बालकों की देखरेख और संरक्षण) अधिनियम 2015 के अंतर्गत गठित संस्थाओ को भी जोड़ा गया है। वन स्टॉप सेंटर से जुड़ने के लिए 181 की सहायता ली जा सकती है। साथ ही महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक रहने और अपने अधिकारों के उपयोग के लिये प्रेरित किया गया।  इस मौके पर वन स्टॉप सेंटर की केस वर्कर अंगूरी बाथम एवम शुद्धि शुक्ला मौजूद थे। खास बात यह है कि पास्को एक्ट को लेकर भी सभी को जानकारी रितेश जैन द्वारा दी गई।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129