बच्चों ने पहली बार उकेरी केनवास पर कला
शिवपुरी। जिला पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद के तत्वावधान में पर्यटक स्वागत केंद्र छत्री रोड पर आयोजित होने वाला कार्यक्रम कोरोना गाइडलाइंस का पालन करते हुए पहली बार ग्रुप के माध्यम से ऑनलाइन आयोजित किया गया।
गौरतलब है कि कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह व डिप्टी कलेक्टर शिवांगी अग्रवाल के निर्देशन में पर्यटक स्वागत केंद्र पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। डीएटीसीसी के सदस्य एव मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन संघ के अरविंद सिंह तोमर, महेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि इस कार्यक्रम को ऑनलाइन कराने कि जिम्मेदारी ग्रुप संचालन कर्ता व सिंगर मुकेश आचार्य को दी थी। जिसमें पहली बार सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा बच्चों ने कैनवास पर चित्रकारी की।
पार्थ ने सुनाई मां पर मार्मिक कविता
पर्यटक स्वागत केंद्र पर ऑनलाइन आयोजित इस कार्यक्रम में नन्हे पार्थ शर्मा ने मां के ऊपर मार्मिक कविता सुनाई। इसके अलावा सिंगर मुकेश आचार्य , अनिल शर्मा, अनुपम जैन, संगीता श्रीवास्तव , नीरज राणावत,अंतरिक्ष शर्मा, अशोक अग्रवाल, संध्या झा, बांसुरी पर प्रशांत शाक्य, गिटार पर नवीन सिनोरिया, सिंथेसाइजर पर विनय सिनोरिया, हर्षित शर्मा इंस्ट्रुमेंटल धुन प्रस्तुत की। जबकि नवीन , दीपांश व तृप्ति कुशवाह ने स्वच्छता भारत अभियान व महात्मा ज्योतिराव, सावित्री बाई फुले की पेंटिंग बनाई।
विजेता को मिलेगा कूनो पर डिनर

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें