Responsive Ad Slot

Latest

latest

संकुल प्राचार्यों पर मनमानी के आरोप

गुरुवार, 27 जनवरी 2022

/ by Vipin Shukla Mama
शासकीय अध्यापक संघ ने डीईओ से मुलाकात कर संकुल प्राचार्यों पर लगाये मनमानी के आरोप
डीईओ ने आदेश जारी कर संकुल प्राचार्यों पर कार्यवाही के दिए संकेत 
शिवपुरी। शासकीय अध्यापक संघ ने जिला शिक्षाधिकारी को अध्यापक संवर्ग की समस्याओं से अवगत कराते हुए संकुल प्राचार्यों पर मनमानी के आरोप लगाये हंै। पदाधिकारियों का कहना है कि कई महीनों पहले आदेश जारी होने के बाद भी नवीन शिक्षक संवर्ग को सातवे वेतनमान व वेतन वृद्धि के एरियर की राशि का भुगतान सहित अंशदायी पेंशन की पासबुक का संधारण संकुल प्राचार्यों द्वारा नही किया जा रहा है। जिससे अध्यापक संवर्ग में भारी रोष व्याप्त है।   
शासकीय अध्यापक संघ के जिलाध्यक्ष पवन अवस्थी ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में बताया कि नवीन शिक्षक संवर्ग के शिक्षकों को मार्च के अंत तक सातवे वेतनमान की एरियर की राशि भुगतान के स्पष्ट आदेश संकुल प्रचार्यों को दिये गये थे। लेकिन प्राचार्यों की मनमानी के कारण आज तक नवीन शिक्षक संवर्ग का बहुत बढ़ा समूह एरियर की राशि के भुगतान से बंचित है। सर्विस बुक पर ठप्पों के नाम पर बाबू व संकुल प्राचार्य मनमानी कर रहें है। जिस्से अध्यापक संवर्ग में भारी रोष व्याप्त है। नरवर, करैरा, शिवपरी, कोलारस, पोहरी, खनियांधाना के संकुल प्राचार्यों पर कर्मचारी हित में कार्य न करने के आरोप लगा गर संगठन ने इन सभी की कार्य प्रणाली पर प्रश्न चिन्ह? लगा दिया है। शासकीय अध्यापक संघ के जिलाध्यक्ष पवन अवस्थी, म.प्र. शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राजबाबू आर्य, सपाक्स के जिलाध्यक्ष कौशल गौतम, शास के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष संजय पाराशर, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा सुनीता भदौरिया, कोषाध्यक्ष कीरत सिंह आमोल ने जिला शिक्षाधिकारी संजय श्रीवास्तव से मुलाकात कर अध्यापकों की समस्याओं से अवगत कराया जिस पर डीईओ ने त्वरित कार्यवाही करते हुए शीघ्र ही नवीन शिक्षक संवर्ग को एरियर के भुगतान व अंशदायी पेंशन की पासबुक संधारण करने के आदेश जारी कर दिये हैं। संकुल प्राचार्यो द्वारा लापरवाही करने पर कार्यवाही के संकेत भी डीईओ ने दिए हैं। अध्यापकों की समस्याओं के शीघ्र निराकरण के लिए त्वरित कार्यवाही करने पर संघ ने जिला शिक्षाधिकारी का आभार प्रकट किया है। 

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129