Responsive Ad Slot

Latest

latest

आज से निकालिये पहली रोटी गाय के नाम, फिर नपा के चलित गौ रोटी बैंक में जमा कीजिये रोटी

गुरुवार, 13 जनवरी 2022

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी नगर पालिका द्वारा गौ रोटी बैंक की शुरुआत
*खटीक व भारती ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

शिवपुरी। 
शिवपुरी नगर पालिका द्वारा गौ रोटी बैंक की शुरुआत की गई है। इसके तहत चलित वाहन शुरू किया गया है जो शहर में घूमेगा। अलग-अलग वार्डों में जाकर गायों के लिए रोटी एकत्रित करने का काम करेगा। इसमें आप  सभी शहरवासी अपना योगदान दे सकते हैं। अपने घर की पहली रोटी गाय के लिए निकाल सकते हैं।शिवपुरी नगर पालिका सीएमओ ने बताया कि कई घरों में पहली रोटी गाय के लिए निकाली जाती है और कई बार आसपास गाय उपलब्ध नहीं होती हैं। इसलिए चलित वाहन की शुरुआत की गई है जिसमें इच्छुक व्यक्ति रोटी दान दे सकता है। पूर्व विधायक एवं राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त श्री प्रहलाद भारती और श्री रमेश खटीक ने बुधवार को चलित गौ रोटी बैंक को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान कलेक्टर श्री अक्षय कुमार सिंह, सीएमओ नगरपालिका श्री शैलेश अवस्थी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129