शिवपुरी। भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला शिवपुरी द्वारा पोस्टकार्ड अभियान शिवपुरी एवं पुरानी शिवपुरी मंडल में चलाया गया। जिसमें इंडिया गेट पर सुभाष चन्द्र बोस जी की प्रतिमा स्थापित करने पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष नवनीत सेन ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने जो इंडिया गेट पर सुभाष चन्द्र बोस जी के सम्मान में जो प्रतिमा स्थापित की है, उसके लिए माननीय प्रधानमंत्री जी के धन्यवाद ज्ञापित करने के लिए यह अभियान भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा चलाया जा रहा है, नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जी द्वारा कठिनतम परिस्थितियों में किए गए सशस्त्र विद्रोह और पराक्रम का सच्चा सम्मान मोदी जी ने इंडिया गेट पर प्रतिमा स्थापित कर किया है, पूरा देश माननीय प्रधानमंत्री जी के इस निर्णय पर खुश है।
भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा कल पुरानी शिवपुरी सहित कॉलेज, शांति नगर में अभियान चलाया गया इसी के साथ युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भाजपा की बूथ विस्तार योजना हेतु बूथ क्रमांक 82,121,122 संपर्क किया जिसमें आधा सैंकड़ा से अधिक युवाओं पोस्टकार्ड लिखवाए गए। अभियान में मुख्य रूप से मयंक दीक्षित, संकल्प जैन, वेदांश सविता,निकेतन शर्मा,हर्षित भार्गव, निक्की नामदेव,अर्जुन योगी सहित युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें