Responsive Ad Slot

Latest

latest

RPF ने 2 वर्ष से फरार वारंटी किया गिरफ्तार

शनिवार, 22 जनवरी 2022

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। मुख्यालय के निर्देशानुसार स्थाई वारंटी/फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के विरूध्द चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रेल सुरक्षा बल शिवपुरी पोस्ट पर एक विशेष टीम (स.उ.नि. प्रकाश सोलंकी व आर. रविन्द्र मिश्रा) गठित की गई है।
 उक्त टीम द्वारा  वर्ष 2015 में दर्ज  रेलवे सम्पत्ति (अवैध कब्जा) अधिनियम 1966 के  वारंटी आरोपी चुन्नू उर्फ अभिनव सक्सेना पुत्र परमाल सक्सैना उम्र 28 बर्ष, नि. चितेरा ओली माधोगंज लश्कर गिर्द ग्वालियर हाल पता 137/A खाती बाबा ईसाई टोला झाॅसी उ.प्र. को आज दिनांक 20.01.2022 को  झाॅसी उ.प्र. से गिरफ्तार किया गया। उक्त आरोपी को कल दिनांक 21.01.2022 को अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु माननीय रेलवे न्यायालय ग्वालियर  के समक्ष पेश किया जायेगा।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129