Responsive Ad Slot

Latest

latest

धमाका धिक्कार: पत्नियों की अदला-बदली, चल रहा था wife-swapping का खेल

बुधवार, 12 जनवरी 2022

/ by Vipin Shukla Mama
केरल। राज्य में पति-पत्नी की अदला-बदली का मामला सामने आया है। एलीट क्लास के समाज में इसे वाइफ स्‍वैपिंग का कांसेप्‍ट कहते हैं। इस खेल में शामिल रहे 7 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। केरल के इस वाइफ स्वैपिंग रैकेट में 1000 कपल्स जुड़े थे, कई बार एक महिला को 3 पुरुष शेयर करते थे। 
केरल के कोट्‌टायम में यह वाइफ स्वैपिंग रैकेट का पर्दाफाश हुआ, रैकेट चलाने वाले 7 लोगों को रविवार को पुलिस ने बन्दी बना लिया। रैकेट के एक सदस्य की पत्नी की तरफ से पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के बाद मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने बताया कि 7 लोग गिरफ्तार किए गए हैं और 25 लोगों पर नजर रखी जा रही है। अगले कुछ दिनों में और लोगों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी। 
दूसरे पुरुष, अननैचुरल सैक्स
महिला ने करुकाचल पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है कि उसके पति ने उसे दूसरे पुरुषों के साथ संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। महिला ने बताया कि उसके साथ अननैचुरल सेक्स किया गया। आरोपी पति को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस को बड़े नेटवर्क के बारे में पता लगा। पुलिस ने बताया कि रैकेट से करीब 1000 कपल्स जुड़े थे।
सोशल मीडिया ऑपरेट था रैकेट
गिरफ्तार किए गए लोग कोट्‌टायम, पथनमथिट्‌टा और अलापुझा जिले के हैं। करुकाचल पुलिस ने बताया कि यह रैकेट फेसबुक और टेलीग्राम आदि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए ऑपरेट करता है। अधिकारियों ने बताया कि रैकेट के सदस्यों में कई हाई-प्रोफाइल लोग भी शामिल हैं।
रैकेट में शामिल कपल्स जब भी मिलते थे, अपनी पत्नियों की अदला बदली करते थे। कई बार एक महिला को एक ही समय पर तीन पुरुष शेयर करते थे। कई कुंवारे लड़के दूसरे पुरुषों की पत्नी शेयर करने के लिए रुपये भी देते थे। 
पत्नीयों की अदला बदली
एक अधिकारी ने बताया कि सोशल मीडिया के जरिए एक-जैसे लोगों को चुना जाता था और प्राइवेट 'कपल स्वैपिंग' ग्रुप्स में पत्नियां एक्सचेंज की जाती थीं। इस रैकेट से कई लोग फेसबुक से जुड़े थे। रैकेट फेक सोशल मीडिया अकाउंट का इस्तेमाल करता था, इसलिए इससे जुड़े सभी लोगों को पकड़ने में समय लग रहा है।
पुलिस ने कहा कि इस मामले की गहन जांच जारी है। मामले से जुड़े लोगों की सारी जानकारी निकाली जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि क्या इस ग्रुप के लोग किसी और ग्रुप के लोगों के साथ भी रिलेशनशिप में हैं।
कई साल पहले शिवपुरी की लजाई थी चाबी अदला बदली को लेकर!
केरल की तर्ज पर कुछ साल पहले शिवपुरी में भी चाबी अदला बदली की बातें जोरों पर उठी थीं। चन्द सफेद पोश धनाढ्य के नाम उछले थे। एक दम्पत्ति का तलाक तक इस चाबी बनाम ....... बदलने में होने की बाते सामने आई थीं ! आज केरल की बात निकली तो फिर वही कहानी याद आई। हालांकि पुलिस फाइल तक मामला नहीं पहुंचा था और इज्जत वालों ने मिलकर इस आग पर पानी डाल लिया था!

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129