Responsive Ad Slot

Latest

latest

धमाका ब्रेक: 2 दिन के दौरे पर शिवपुरी पहुंची मंत्री श्रीमंत यशोधराराजे सिंधिया

गुरुवार, 10 फ़रवरी 2022

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। जन जन की लाडली शिवपुरी के चहुमुखी विकास के लिये कृतसंकल्पित प्रदेश की कद्दावर मंत्री श्रीमंत यशोधराराजे सिंधिया गुरुवार रात शिवपुरी पहुंची। आप 11, 12 फरवरी दो दिन शिवपुरी में रहकर कार्यक्रमों में शामिल होंगी।।खेल और युवा कल्याण, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया आज शिवपुरी आ गई हैं और 11 व 12 फरवरी को शिवपुरी में विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगी।
यह है कार्यक्रम
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया 11 फरवरी को प्रातः 10 बजे स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगी। दोपहर 1 बजे शिवपुरी से ग्राम पिपरसमा में स्थानीय कार्यक्रम, अपराह्न 03.20 बजे ग्राम टोंगरा में स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगी। इसी प्रकार 12 फरवरी को प्रातः 10 बजे स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगी। दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री द्वारा फसल बीमा राशि वितरण कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके उपरांत दोपहर 2 बजे ग्वालियर के लिए प्रस्थान करेंगी।
आज करैरा पहुंची
आज कैबिनेट मंत्री मध्य प्रदेश शासन महाराज साहब श्रीमंत यशोधरा राजे सिंधिया जी ने ग्राम सड़ (करैरा) पहुँच कर भाजपा प्रदेश महामंत्री श्री रणवीर सिंह रावत जी की माता जी को भावपूर्ण श्रधांजलि अर्पित की ।


कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129