Responsive Ad Slot

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा सनातन की बैठक वार्ड न.22 में सम्पन्न

सोमवार, 28 फ़रवरी 2022

/ by Vipin Shukla Mama
अध्यक्ष बने अशोक अवस्थी एवं अमित शर्मा बने सचिव,
शिवपुरी। ब्राह्मण समाज की बैठक गत दिवस वार्ड नम्बर 22 मानिक चैक पुरानी शिवपुरी के राधा कृष्ण मंदिर पर आयोजित हुई। जिसमें सामाजिक एकता बनाए रखने व समाज में व्याप्त कुरितियों को समाप्त करने जैसे कार्यों की विस्तृत रूपरेखा तैयार करने के साथ वार्ड 22 की कार्यकारिणी का गठन किया गया। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा सनातन के जिलाध्यक्ष पं. पुरूषोत्तम कांत शर्मा एवं महासचिव राजकुमार सड़ैया ने संयुक्त रूप से बताया कि सामाजिक एकता बनाए रखने व समाज में व्याप्त कुरूतियों को समाप्त करने के उद्वेश्य से वार्ड 22 में ब्राह्मण समाज की बैठक पं. मोहन प्रसाद बोहरे की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक का शुभारंभ भगवान श्री परशुराम जी एवं राधा कृष्ण जी की पूजा अर्चना कर प्रारंभ किया गया। बैठक में उपस्थित सभी विप्र बंधुओं को एकता के सूत्र में बधें रहने एवं सामाजिक कार्यों में सहभागिता देने तथा संस्कारिक सामाज का निर्माण करने में अहम भूमिका निभाने जैसे कार्यों की शपथ दिलाई गई। आगे की जानकारी में पं. संतोष शर्मा एवं अरविन्द सरैया, पवन अवस्थी ने वताया कि बैठक में सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें अशोक अवस्थी को वार्ड अध्यक्ष, धर्मेन्द्र कोठारी उपाध्यक्ष, आनन्द शर्मा (अन्नू) महामंत्री, अमित शर्मा सचिव, रोहित खैमरिया सहसचिव, दीपेश शर्मा कोषाध्यक्ष, प्रमोद पुरोहित मीडिया प्रभारी, कार्यकारिणी सदस्य पं. हरिशंकर शर्मा, गोपाल भार्गव, अंकित शर्मा, राजेन्द्र शर्मा, विकाश शर्मा, नवीन खैमरिया आदि निर्वाचित हुए। कार्यकारिणी के नेत्रत्व एवं कुशल संचालन के लिए पं. मोहन प्रसाद बोहरे, भागीरथ शर्मा, प्रेमनारायण भार्गव एडवोकेट, हरिवंश पाराशर, ओमप्रकाश शुक्ला आदि को संरक्षीय मंडल में शामिल किया गया है। कार्यक्रम का संचालन महावीर मुदगल द्वारा किया गया। बैठक प्रमुख रूप से राजेन्द्र पाण्डेय, देवेन्द्र कन्हौआ, आरडी भार्गव, सुखदेव शर्मा, यशवंत भार्गव, देवेन्द्र गौड़, राजू पिपरघार, लखन अवस्थी, हरिवंश पाराशर, दिनेश शर्मा, वीरेन्द्र कोठारी, गजानंद शर्मा, मदन मोहन शर्मा, विकास विष्णू पंत, नवीन शर्मा, अरूण भार्गव, मोहन प्रसाद शर्मा, राकेश बोहरे आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129