Responsive Ad Slot

Latest

latest

आज है 27 फरवरी: मकर राशि में प्रवेश करेंगे शुक्रदेव, इन 3 राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन

रविवार, 27 फ़रवरी 2022

/ by Vipin Shukla Mama
 आज 27 फरवरी, मकर राशि में प्रवेश करेंगे शुक्रदेव, इन 3 राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन
मेष- मेष राशि के दूसरे व सातवें भाव के स्वामी शुक्र देव हैं। इस राशि के दशम यानी करियर, प्रसिद्धि भाव में गोचर करेंगे। इस दौरान नौकरी पेशा करने वाले जातकों के लिए करियर में अनुकूल परिस्थितियां रहेंगी। आपको इस अवधि में नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है। व्यापार में अचानक धन लाभ हो सकता है।
वृषभ- शुक्र आपकी राशि के पहले व छठवें भाव के स्वामी हैं। इस दौरान वह भाग्य यानी नवम भाव में गोचर करेंगे। शुक्र गोचर काल में आपको मेहनत के दम पर सफलता मिलेगी। इस अवधि में भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। पदोन्नति के योग बनेंगे। इस अवधि में अटके काम पूरे हो सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले जातकों को शुभ समाचार मिल सकता है।
धनु- शुक्र आपकी राशि के छठवें और ग्यारहवें भाव के स्वामी हैं। शुक्र आपके दूसरे यानी धन संचय, परिवार और वाणी भाव में गोचर करेंगे। इस दौरान आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परिवार में कोई धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। निवेश  के लिए समय बेहतर है। लंबे समय से अटका धन वापस मिल सकता है।
मीन- मीन राशि के तीसरे व आठवें भाव के स्वामी शुक्र हैं। इस दौरान वह आपके 11 वें भाव में गोचर करेंगे। शुक्र गोचर काल में आपको पेशेवर जीवन में सफलता हासिल होगी। भाई-बहन का साथ मिलेगा। कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। मानसिक दवाब कम होगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले जातकों को शुभ समाचार मिल सकता है।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129