Responsive Ad Slot

Latest

latest

धमाका: सीएमएचओ जैन ने की जिले के 4 डॉक्टरों की सर्जरी, कौंन कौंन, क्लिक खबर

गुरुवार, 10 फ़रवरी 2022

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। तीखे तेवर में नजर आ रहे सीएमएचओ डॉक्टर पवन जैन ने आज जिले के 4 डॉक्टरों की सर्जरी कर डाली। उन्हें इधर से उधर कर दिया। जबकि बैराड़ के डॉक्टर को एक सीढ़ी ऊपर चढ़ा दिया है। देखिये कोंन कोंन हुआ प्रभावित। 
केस- 1
डॉक्टर अरविंद धाकड़ को बैराड़ बीएमओ का प्रभार
शिवपुरी। बैराड़ में पदस्थ डॉक्टर अरविंद धाकड़ को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बैराड़ का प्रभारी चिकित्सा अधिकारी का दायित्व सौंपा है।  सीएमएचओ डॉक्टर पवन जैन ने ये आदेश जारी किया।
केस- 2
डॉक्टर नरेंद्र वर्मा लोटे लुकवासा
शिवपुरी। मूल रूप से लुकवासा पदस्थ डॉक्टर नरेंद्र वर्मा को बैराड़ से वापिस लुकवासा पदस्थ किया गया है। संविदा डॉक्टर नरेंद्र वर्मा को सीएमएचओ डॉक्टर पवन जैन ने आदेश जारी कर भेजा है।
केस- 3
डॉक्टर हरीश आर्य बैराड़ से कोलारस वापिस
शिवपुरी। कोलारस के डॉक्टर हरीश आर्य को बैराड़ पदस्थ किया गया था। सीएमएचओ डॉक्टर पवन जैन ने गुरुवार को जारी आदेश में उन्हें फिर कोलारस जॉइन करने के निर्देश दिये हैं। आदेश जारी कर दिया गया है।
केस-4
डॉक्टर महेंद्र सिंह खरई में देंगे सेवाएं
शिवपुरी। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर पवन जैन ने मगरौनी में सेवाएं दे रहे डॉक्टर महेंद्र सिंह संविदा चिकित्सा अधिकारी को खरई वापिस पदस्थ किया है।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129