सक्षम शर्मा ने किया बहुत ही रेयर ब्लड ग्रुप ab- नेगेटिव डोनेट
छठवी बार जागीर सिंह को डोनेट किया
शिवपुरी। नगर की जय माई मानव सेवा समिति के सदस्य सक्षम शर्मा जिनका ब्लड ग्रुप बहुत ही रेयर ब्लड ग्रुप एबी नेगेटिव जो बहुत कम लोगों पाया जाता है शिवपुरी के मरीज जागीर सिंह जोकि आर्मी से रिटायर्ड है उनको झांसी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया वहां पूरी झांसी में एबी नेगेटिव कब ब्लड कहीं नहीं मिल रहा था। जागीर सिंह जी को यूरिन में से ब्लड निकलने के कारण शरीर में ब्लड की कमी हो गई जिस कारण उनको ब्लड लग रहा था और यह ब्लड ग्रुप झांसी में कहीं नहीं मिला जब जय माई मानव सेवा समिति शिवपुरी को खबर मिली की झांसी में एबी
नेगेटिव ब्लड ग्रुप की बहुत ज्यादा जरूरत है जब मरीज जागीर सिंह जी के बालक मनजीत सिंह जी का कॉल अमित गोयल समिति के अध्यक्ष के पास आया मनजीत सिंह खुद जय माई मानव सेवा समिति के सदस्य है और उनके फादर को झांसी में कहीं भी ब्लड नहीं मिल रहा था जब जय माई मानव सेवा समिति शिवपुरी को यह पूरी जानकारी मिली तब झांसी से मरीज का ब्लड सैंपल मांगकर ओर ब्लड डिमांड फॉर्म मंगाकर शिवपुरी भुलाया गया तब जय माई मानव सेवा समिति के सदस्य सक्षम शर्मा से बात की गई उनकी पूरी जानकारी दी गयी तो सक्षम शर्मा ने एबी नेगेटिव ब्लड डोनेट किया बहुत-बहुत धन्यवाद सक्षम शर्मा का जय माई मानव सेवा समिति की तरफ से रक्तदान महादान यह देता है दूसरों को नया जीवनदान।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें