थीम रोड़ के बाद अब वार्डों में भी चला स्वच्छता अभियान
शिवपुरी। कैबिनेट मंत्री यशोधारा राजे सिंधिया के निर्देशानुसार शहर के विभिन्न वार्र्डों में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा हैं। मंत्री राजे ने शिवपुरी शहर को स्वच्छ बनाने की बीढ़ा उठा लिया हैं। उन्होंने सर्व प्रथम शहर की थीम रोड़ को साफ एवं स्वच्छता के साथ उसके अतिक्रमणों को हटाया गया जिससे न केवल शहर स्वच्छ, सुन्दर बनेगा अपितु बाहर से आने वाले लोगों में शहर के प्रति नजरिया भी बदलेगा।
कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया द्वारा अपने टीम के लोगों को शिवपुरी शहर के प्रत्येक वार्ड को स्वच्छ बनाने की जिम्मेदारी दी हैं। इसके लिए उन्होंने भाजपा के दोनों मंडल अध्यक्ष विपुल जैमिनी को वार्ड क्रमांक 7 की जिम्मेदारी सौंपी वहीं वार्ड क्रमांक 17 जिम्मेदारी पुरानी शिवपुरी मंडल के अध्यक्ष केपी परमार को दी है, वार्ड क्रमांक 18 की जिम्मेदारी सिंधिया जनसंपर्क कार्यालय के कप्तान यादव, वार्ड 37 राजेन्द्र शिवहरे एवं पूर्र्व नगर पालिका के एचओ गोविन्द भार्गव को वार्ड क्रमांक 39 की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। उक्त सभी जिम्मेदारों को निर्देशित करते हुए कहा कि वार्डों में स्वच्छता अभियान चलाकर शहर को स्वच्छ एवं सुन्दर बनाना हैं। इतना ही नहीं शहर के नागरिकों में एक जागृति पैदा करना हैं जिससे शहर का प्रत्येक नागरिक स्वच्छ शिवपुरी के अभियान में अपना सहयोग करते हुए घर का सूखा एवं गीला कचरा नगर पालिका द्वारा संचालित गाडिय़ों में ही डालें और अपने आस पास सफाई बनाए रखे। जिससे शहर स्वच्छ होगा और सुन्दर बनेगा जिससे बीमारियों भी नहीं फैंलेगी।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें