शिवपुरी। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा शिवपुरी के जिला अध्यक्ष का दायित्वों का निर्वहन करने के पूर्व ही सुनीत सिंह चौहान ने गौ शाला पहुँच गौ पूजन कर जिलाध्यक्ष पद का दायित्व ग्रहण किया। इस दौरान गौशाला में उपस्थित सैंकड़ो गौवंश को हरा चारे की व्यवस्था कराई गई। इस दौरान क्षत्रिय समाज के लोग एक जुट दिखाई दिए।
श्री चौहान ने इस दौरान कहा कि क्षत्रिय समाज को एक जुट रखना ही उनका प्रमुख ध्येय रहेगा। उन्होंने खुले शब्दों में कहा कि समाज के अंतिम छोर तक वे अपनी पहुँच बनाएंगे और विषम परिस्थितियों में भी उन परिवारों की मदद के लिए अपना दायित्व निभाएंगे।
क्षत्रिय समाज को गौरान्वित करने वाले डॉक्टर आर पी सिंह के एम एम हॉस्पिटल पर पहुँचकर पुष्पमालाओं से किया सम्मान
क्षत्रिय समाज को एक जुट करने के इस प्रयास में श्री चौहान ने कहा सभी पूर्व में अध्यक्ष का दायित्व निभा चुके सम्मानीय सदस्यों का समय समय पर मार्गदर्शन मिलता रहेगा और जल्द ही समाज के विकास से जुड़ी नीतियों के विषय मे बताएंगे।
क्रायक्रम के दौरान अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के वर्तमान अध्यक्ष सुनीत सिंह चौहान,पूर्व अध्यक्ष हरवीर सिंह चौहान,गजेंद्र सिंह सोलंकी,राजकुमार रघुवंशी,चंद्र कुमार सिंह चौहान,शिवप्रताप सिंह कुशवाह,अजीत सिंह तोमर,ब्रजेश सिंह तोमर, पत्रकार राजवर्धन सिंह गौर,अर्जुन सिंह गौर,रामपाल सिंह सिसोदिया, लोकेंद्र सिंह परमार,अजय प्रताप सिंह राजावत,आशीष चौहान,सुरेंद्र सिंह गौर,प्रधुम्न सिंह चौहान,राजपाल सिंह चौहान,उपेंद्र सिंह तोमर,संदीप चौहान,धीरेंद्र ठाकुर बड़ागांव,पुष्पेंद्र गौर,शिवा बुंदेला सहित सेंकडो क्षत्रिय बन्धु उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें