Responsive Ad Slot

Latest

latest

मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के मुख्य आतिथ्य में किसानों के खातों में पहुंची बीमा की राशि

शनिवार, 12 फ़रवरी 2022

/ by Vipin Shukla Mama
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनांतर्गत मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रदेश सहित जिले के किसानों के खातों में पहुंचाई बीमा की राशि
शिवपुरी। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की राशि वितरण के लिए बैतूल में आयोजित हुए राज्य स्तरीय कार्यक्रम से सिंगल क्लिक के जरिए प्रदेश सहित शिवपुरी जिले के किसानों के खातों में बीमा की राशि पहुँचाई। शनिवार को यहाँ मानस भवन शिवपुरी में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के मुख्य आतिथ्य में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
इस अवसर पर राज्यमंत्री दर्जा श्री प्रहलाद भारती, कोलारस विधायक श्री वीरेन्द्र रघुवंशी, कलेक्टर श्री अक्षय कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री राजेश सिंह चंदेल सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में जिले के कृषकगण उपस्थित थे। बैतूल में आयोजित हुए राज्य स्तरीय कार्यक्रम से मुख्यमंत्री चौहान द्वारा सिंगल क्लिक के जरिए प्रदेश के कुल 49 लाख किसानों के खातों में फसल क्षति बीमा की 7 हजार 600 करोड़ रूपए राशि पहुँचाई गई।
जिला स्तरीय कार्यक्रम में मंत्री श्रीमती सिंधिया ने जिले के किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत क्षति दावा राशि के प्रमाण-पत्र  वितरित किए।
सीधा प्रसारण के जरिए सुना मुख्यमंत्री श्री चौहान और केन्द्रीय मंत्री श्री तोमर का उदबोधन
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की राशि किसानों के खातों में पहुँचाने के लिये मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में बैतूल में आयोजित हुए राज्य स्तरीय कार्यक्रम के प्रसारण से शिवपुरी के किसान भी जुड़े। यहाँ जिला स्तरीय कार्यक्रम में एलईडी स्क्रीन के जरिए किसानों ने इस कार्यक्रम को देखा और मुख्यमंत्री श्री चौहान का उदबोधन सुना। केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने भी नईदिल्ली से इस कार्यक्रम को वर्चुअल संबोधित किया।  
जिले के 57881 किसानों के खातों में आए लगभग 40.56 करोड़            
 शिवपुरी जिले के 57 हजार 881 किसानों के खातों में लगभग 40.56 करोड रूपए की राशि सिंगल क्लिक के जरिए पहुँचाई गई है तथा खरीफ वर्ष 2019 में जिले में 7851 कृषकों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनांतर्गत 5.05 करोड़ से लाभांवित किया गया।
बीमित कृषकों को किया चेक एवं प्रमाण पत्रों का वितरण
कार्यक्रम में विकासखण्ड शिवपुरी एवं कोलारस के विभिन्न बीमित कृषकों को चेक का वितरण किया गया। जिसमें ग्राम सिंहनिवास निवासी महेन्द्र रावत को 1 लाख 37 हजार 517 रूपए, ग्राम ठर्रा निवासी अरूण कुमार वर्मा को 1 लाख 63 हजार 500, ग्राम सकलपुर निवासी अनूप सिंह को 1 लाख 37 हजार 31 रूपए, ग्राम कपराना निवासी गोविंदराम धाकड को 1 लाख 49 हजार 898 रूपए, ग्राम पिपरसमा निवासी अवधेश कुमार वर्मा को 1 लाख 37 हजार 174 रूपए, ग्राम लालगढ़ निवासी बहादुर सिंह रावत को 1 लाख 36 हजार 800 रूपए, ग्राम लालगढ़ निवासी भागीरथ रावत को 1 लाख 32 हजार 540 रूपए, ग्राम बरोदी निवासी गुरमेज सिंह को 1 लाख 37 हजार 891 रूपए, ग्राम बांसखेडा निवासी सुनील यादव को 1 लाख 52 हजार 834 रूपए, ग्राम रसेरा निवासी गोपाल सिंह को 1 लाख 41 हजार 730 रूपए का चेक का वितरण किया गया। इसी प्रकार विकासखण्ड कोलारस के ग्राम रांची निवासी हरज्ञान सिंह धाकड़ को 1 लाख 27 हजार 466 रूपए, ग्राम वेहटा निवासी उदयभान सिंह जाट को 1 लाख 27 हजार 324 रूपए तथा ग्राम टीलाकलां निवासी धर्मेन्द्र सिंह चौहान को 1 लाख 79 हजार 596 रूपए का चेक एवं प्रमाण-पत्र का वितरण किया गया।





कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129