आज से शुरू होगा वृहद वृक्षारोपण अभियान
शिवपुरी, 28 फरवरी 2022। पूरे प्रदेश के साथ शिवपुरी जिले में आज से वृहद वृक्षारोपण अभियान शुरू किया जाएगा। यह अभियान 1 मार्च से 5 मार्च तक चलाया जाएगा। इस अभियान में सभी अपनी भागीदारी कर सकते हैं। इसमें नागरिकों को पौधा लगाना है और वायुदूत एप प्ले स्टोर से डाउनलोड करके पंजीयन करना है और पौधा लगाने का फोटो एप पर अपलोड करना है। इसके अलावा जिनके पास स्मार्टफोन नहीं है, वह भी इस अभियान में अपनी भागीदारी कर सकते हैं और 07552706666 पर मिस कॉल करके अपना पंजीयन करा सकते हैं। इस प्रदेश व्यापी अभियान में जिले में सभी की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए अपील की जा रही है। इसके अलावा सभी अधिकारियों को भी निर्देश जारी किए गए हैं।पौधा बैंक से ले सकते हैं पौधा
जिला पंचायत शिवपुरी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री उमराव मरावी ने बताया कि जिला पंचायत के द्वारा पौधा बैंक का शुभारंभ किया गया है। इच्छुक व्यक्ति अथवा संस्था पौधे प्राप्त या दान करने के लिए जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी महेन्द्र कुमार जैन से संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के लिए 9131742728 एवं 8989116782 जारी किए गए हैं। पौधारोपण महाअभियान अंतर्गत 01 से 05 मार्च तक इच्छुक व्यक्ति कोठी नम्बर 26 शिवपुरी के पंचायत सचिव प्रशिक्षण संस्थान से पौधे प्राप्त या दान कर सकते है।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें