Responsive Ad Slot

Latest

latest

धमाका एक्सकलुसिव: शिवपुरी की धरती पर स्ट्रॉवेरी की फसल, ड्रेगन फुट और अनानास की तैयारी में भी जुटे यंग कृषक टानु राजौरिया

रविवार, 20 फ़रवरी 2022

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। अभी तक स्ट्रॉवेरी से लेकर अनानास और ड्रेगन फुट की खेती की पैदावार बड़े शहरों में तो सुनी जाती रही है लेकिन अब यह उन्नत,
आधुनिक स्ट्रॉवेरी की खेती शिवपुरी की धरती पर भी की जाने लगी है। कहते हैं युवाओं की सोच अभिनव होती है और वे नायाब तरीके खोजते हैं ऐसे ही एक युवा कृषक टानु राजौरिया ने यह असंभव सा काम सम्भव कर दिखाया है। 
दर्रोनी पंचायत सिंहनिवास से 2 km आगे झिरी रोड पर मुड़ते ही रामखेड़ी ग्राम में राजौरिया कृषि फार्म मौजूद है। 
यहां पारम्परिक खेती तो पहले से की जा रही है। इसी साल करीब 10 लाख के टमाटर की खेती हुई लेकिन टानु को लगा कि कुछ अलग हटकर किया जाए। इसलिये उन्होंने सहायक संचालक कृषि कुशवाह एवम वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर एमके भार्गव के समक्ष अपने मन की बात रखी। अधिकारी खेत पर पहुंचे और 32 बीघा वाले इसकृषि फार्म पर स्ट्रॉवेरी   की फसल शुरू कर दी गई। परिणाम भी आने लगे हैं। 300 स्टोवरी के पेड़ यहां लगाए गए हैं। जिनमें लगभग प्रति पेड़ 7 दिन में 2 kg स्ट्रॉवेरी निकलती है। जिसका एवरेज भाव लगभग 500/- kg का  रहता है। कृषक टानु कहते हैं कि प्रयोग के तौर पर यह फसल की जिसमें सफलता मिली। अगली साल से ड्रेगन फुट और अनानास की खेती करेंगे। 
कलेक्टर अक्षय व एसपी राजेश ने की विजिट
कुछ महीने पहले कलेक्टर अक्षय सिंह व एसपी राजेश चन्देल मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने प्लान को लेकर राजौरिया की हौंसला अफजाई की। 
कम पानी की रहती है जरूरत
राजौरिया ने बताया कि ड्रेगन फुट व स्ट्रॉवेरी को कम पानी की जरूरत रहती है। हालांकि डेढ़ बीघा में तालाब व नलकूप यहाँ मौजूद है। क्या बोले कृषक तानु राजौरिया।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129