शिवपुरी। भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री, मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारी कल शुक्रवार की सुबह 11:30 बजे शिवपुरी पहुंचेगे।
उक्त जानकारी देते हुए मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष दिलीप शर्मा, सचिव अजमेर सिंह यादव , बीएमएस के जिलाध्यक्ष केएस माथुर ने मीडिया प्रभारी मुकेश आचार्य ने संयुक्त रूप से बताया कि बीएमएस के प्रदेश महामंत्री मधुकर सांवले, राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष विश्वजीत सिंह सिसोदिया, महामंत्री हेमन्त श्रीवास्तव व प्रदेश कोषाध्यक्ष अनिल एडविन कल शुक्रवार सुबह साढ़े ग्यारह बजे रेस्ट हाउस नंबर 1 डीजे कोठी के पास पहुंचेगे जहां बीएमएस के सभी अनुषांगिक संगठनों के साथ बैठक करेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें