Responsive Ad Slot

Latest

latest

नपा प्रशासक कलेक्टर अक्षय व एसपी राजेश ने सरस्वती विद्यापीठ में जवाबदेही तय कर रोपे नपा के 108 पौधे, बीज अंकुरण का दिया प्रशिक्षण, पक्षियों के दाना पानी सकोरे भी लगाये

बुधवार, 9 मार्च 2022

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान एवं मंत्री श्रीमंत यशोधरा राजे सिंधिया की मंशा अनुरूप जिले में कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने अभियान स्तर पर पौधारोपण किया। सामाजिक संस्थाओं से लेकर सरकारी  अधिकारी और कर्मचारियों को पौधारोपण का दायित्व सौंपा गया। खास बात यह थी कि कलेक्टर अक्षर सिंह ने पौधारोपण उन्हीं स्थान पर करने का दृढ़ निश्चय किया जहां उनकी परवरिश आसानी से की जा सके। शहर की शिक्षण संस्थाओं से लेकर अन्य स्थानों पर भी लोगों में उत्साह देखा गया। इसी क्रम में नगर पालिका परिषद शिवपुरी ने भी नगर की सफाई के साथ पौधारोपण अभियान में बढ़-चढ़कर भागीदारी की। कलेक्टर एवं प्रशासक नगरपालिका अक्षय सिंह की देखरेख में सीएमओ शैलेश अवस्थी ने अपनी टीम के साथ नगर में कई स्थानों पर पौधारोपण किया। इसी क्रम में एक बड़ा कार्यक्रम का आयोजन शहर के विद्यापीठ आवासीय स्कूल में आयोजित किया गया। यहां नगर पालिका की ओर से है 108 पौधे रोपे गए हैं। जिनमें छायादार, फलदार और वनस्पति के लिए महत्वपूर्ण पौधे यहां लगाए गए। कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह, एसपी राजेश चन्देल, एडीएम उमेश शुक्ला, बीजेपी के अध्यक्ष राजू बाथम, नगर मंडल अध्यक्ष विपुल जैमिनी, केपी परमार सहित विद्यापीठ आवासीय विद्यालय के प्राचार्य सहित स्टाफ और यहां अध्ययनरत विद्यार्थी इस अभियान का हिस्सा बने। एक ओर जहां यहां सफाई अभियान चला तो वहीं पौधारोपण भी किया गया। वही इन पौधों की देखरेख की जिम्मेदारी विद्यालय प्रबंधन ने तय करते हुए एक-एक पौधा विद्यार्थियों के हवाले किया है जो अपनी जिम्मेदारी से इनकी देखरेख सुनिश्चित करेंगे। यहां क्रमबद्ध तरीके से पौधारोपण किया गया है जो देखते ही बन रहा है।
बीज प्रशिक्षण
 आवासीय विद्यालय में ही बीज अंकुरण कार्यक्रम का प्रशिक्षण भी दिया गया। सीएमओ शैलेश अवस्थी ने बताया कि गोबर और मिट्टी के बीच बीज रखने के बाद उसे सुखाकर तैयार किया जाता है और बारिश आने के ठीक पहले खाली भूमि पर यह मिट्टी के अंदर रखे गए बीज वहां छोड़ दिए जाते हैं जिससे पौधे बढ़ सकेंगे और उन्हें उचित समय पर खाद और मिट्टी भी मिल जाएगी। इसका प्रशिक्षण आवासीय विद्यालय के विद्यार्थियों को दिया गया।
पक्षियों के लिये लगाए सकोरे
विद्यालय परिसर के बृक्षों पर सकोरे भी लगाए गए। जिन्हें खुद कलेक्टर अक्षय ने अपने हाथों से लगाया।
जो पौधा रोपा उस आम में आ रहे बोर
खास बात यह है कि यहां के परिसर में जो पौधे रोपे गए वे परिपक्व हैं। जिससे गर्मी के बावजूद वे पल्लवित हो सकेंगे। यहां रोपे आम में बोर आ रहे हैं। 
ये कहा कलेक्टर ने
कलेक्टर अक्षय सिंह ने कहा कि पौधारोपण किया जाना जहां बेहद जरूरी है वही पौधों की देखभाल करना भी बेहद जरूरी है उन्होंने सभी को उत्साहित करते हुए कहा कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में पौधारोपण किया जाए जिससे आने वाले कल में हमें हरी-भरी प्रकृति का वातावरण मिल सके।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129