Responsive Ad Slot

Latest

latest

धमाका: भाजपा प्रदेश महामंत्री रणवीर सिंह रावत ने ली पत्रकार वार्ता

शुक्रवार, 25 मार्च 2022

/ by Vipin Shukla Mama
मुख्यमंत्री के चौथे कार्यकाल के सफलतम 2 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा प्रदेश महामंत्री रणवीर सिंह रावत ने ली पत्रकार वार्ता, गिनाई भाजपा सरकार की उपलब्धियां, 
करैरा (शिवपुरी): म प्र के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के चौथे कार्यकाल के सफलतम 2 वर्ष पूर्ण होने पर करैरा में भाजपा के प्रदेश महामंत्री व करैरा के पूर्व विधायक  रणवीर सिंह रावत द्वारा अपने निवास पर आयोजित पत्रकार वार्ता में सरकार की उपलब्धियां गिनाई, व बधाई दी।  रणवीर सिंह ने भाजपा सरकार व प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में  प्रदेश के हर वर्ग,  किसान, महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग, ग्रामीण ,शहरी सभी व्यक्तियो का चौमुखी विकास की बात कही  है। उन्होंने कहा लोगों को एक  सुशासन भी दिया  है। गरीब कल्याण, अग्रणी प्रदेश शिवराज सरकार की प्राथमिकता प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 23 मार्च 2020 को विषम परिस्थितियों में प्रदेश की कमान संभाली थी। उस दौर में प्रशासनिक दुरावस्था थी, उस समय साहस और दृढ़ निश्चय के आधार पर शिवराज सिंह सरकार ने प्रदेश के किसानों को युवाओं को महिलाओं को गरीबों को हर स्तर पर सहयोग करने का काम किया है, साथ ही आर्थिक संकट के बावजूद भी प्रदेश की विकास की गति को रुकने नहीं दिया। जहां कमलनाथ सरकार ने अपने 15 महीने के कार्यकाल में शिवराज सरकार की संचालक जनकल्याण की योजनाओं को बंद कर दिया था, संबल, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, ठंडे बस्ते में डाल दिया गया था। वही पूरे प्रदेश को लूट का अड्डा बना दिया था।
पिछले 2 वर्ष के कार्यकाल में मध्य प्रदेश देश की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं में उनके क्रियान्वयन में अग्रणी रहा है एवं स्वच्छता सर्वेक्षण की बात करें, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की क्रियानवयन की बात करें, जिला योजना की बात करें, प्रदेश का जीडीपी सकल घरेलू उत्पाद देश के सभी राज्यों से सर्वाधिक इन 2 वर्षों में रहा है। पिछले 2 वर्षों में किसानों को विभिन्न योजनाओं के माध्यम से 1 लाख 72 हजार करोड़ किसानों को देने का काम किया है।पत्रकारों ने निचली बस्ती में पुलिस सहायता केंद्र, पुराने अस्पताल में डिस्पेंसरी चालू कराने की भी मांग की है। प्रदेश महामंत्री रणवीर सिंह ने पत्रकारों के प्रश्नों के उत्तर में कहा कि हम यहां की समस्याओं का प्रदेश स्तर पर संपर्क स्थापित करके शीघ्र निराकरण करवाने की पहल करेंगे । इस अवसर पर, भाजपा के मंडल अध्यक्ष वरिष्ठ पदाधिकारी हेमन्त शर्मा, नफीस खान, जयप्रकाश सोनी, सुभाष जाटव सहित स्थानीय पत्रकार गण मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129