-जिला चिकित्सालय में 16/17 लोग रात भर से भूखे थे और घर जाने को नही थे पैसे सब जगह निराशा हाथ लगी तक राजीव पुरोहित ने की मदद
शिवपुरी। कुछ दिन पहले खोड़ के पास ग्राम बमेरा के 15 से 16 आदिवासी ट्रेक्टर पलटने से घायल होकर जिला अस्पताल में भर्ती थे। कल शाम को इन लोगो की छुट्टी हो गयी थी। लेकिन साधन और पास में रुपये न होने के चलते वे खोड़ नहीं जा सके। नतीजे में आज सुबह तक वे लोग रात से भूखे प्यासे थे। अधिकारीयो के पास जाने के बाद भी किसी ने कोई मदद नही की तभी इन लोगो की मुलाकात मध्यप्रदेश प्रगतिशील संयुक्त कर्मचारी कल्याण संघ के जिलाध्यक्ष राजीव पुरोहित से हुई तो राजीव पुरोहित ने इन सभी आदिवासियों को खाना खिलाया और खोड़ बमेरा तक पहुँचने के लिए पैसे देकर उनकी मदद की। आदिवासियों ने राजीव पुरोहित का आभार व्यक्त किया।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें