करैरा। सपोर्ट वैपन ट्रेनिंग स्कूल, भा.ति.सी.पु.बल में मोर्टार हथियार के प्रशिक्षक हवलदार (सामान्य ड्यूटी) अशोक कुमार किशन का स्वेच्छा से सेवा निवृत्ति पर अनोखा विदाई समारोह आयोजित किया गया। दिनांक 02.3.22 को सपोर्ट वैपन ट्रेनिंग स्कूल, भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल, करैरा, में स्वेच्छा से सेवानिवृत्त हुए हवलदार (जी.डी) अशोक कुमार किशन का अनोखा विदाई समारोह आयोजित किया गया। श्री अशोक कुमार किशन दिनांक 30.4.2001 को बतौर सिपाही (जी.डी) बल की मुख्य धारा में शामिल हुए। बल में अपने 20 वर्ष 10 माह के सेवाकाल के दौरान दुर्गम क्षेत्रों जैसे कुल्लू (हि.प्र), लोकरा (अरूणाचल प्रदेश) में तैनात रहे तथा मोर्टार हथियार के दक्ष प्रशिक्षक के तौर पर सपोर्ट वैपन ट्रेनिंग स्कूल, भा.ति.सी.पु. में अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं दी। दिनांक 01.3.2022 को पारिवारिक कारणों से हवलदार (जी.डी) अशोक कुमार किशन बल से स्वेच्छा से सेवानिवृत्त हुए हैं। उनके विदाई समारोह पर श्री ए.पी.एस.निम्बाडिया, उप-महानिरीक्षक, सपोर्ट वैपन ट्रेनिंग स्कूल ने इसे बल की क्षति बताते हुए कहा कि उनके सेवा- निवृत्त होने से संस्थान ने निश्चित ही एक कुशल प्रशिक्षक खो दिया है तथा उनके योगदान को संस्थान सदैव याद रखेगा। अपने विदाई समारोह के अवसर पर श्री अशोक कुमार किशन ने भावुक होते हुए कहा कि बल में उनका सेवाकाल उनके जीवन का अमिट अंग रहेगा तथा सपोर्ट वैपन ट्रेनिंग स्कूल में उनका कार्यकाल उनका श्रेष्टतम कार्यकाल रहा है जहां उन्हें भरपूर सहयोग व उच्च अधिकारियों का पूर्ण मार्गदर्शन मिला जिसे वे सदैव याद रखेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें