शिवपुरी। जिले के स्वास्थ्य महकमे ने बड़ा कीर्तिमान हासिल किया है। उत्कृष्ट स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने और आम जनता के बीच स्वास्थ्य कर्मचारियों की अथक मेहनत और प्रदर्शन के फलस्वरुप अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर शिवपुरी जिले का स्वास्थ्य मेहकमा देशभर में छा गया है। स्वास्थ्य महकमे की मातृशक्ति को न सिर्फ राष्ट्रीय स्तर पर दिल्ली में पुरस्कार हासिल हुआ है बल्कि प्रदेश स्तर पर भी सम्मानित किया गया। वहीं जिला स्तर पर भी बेहतर काम करने वालीं स्वास्थ्य महिला कर्मी सम्मानित की गई हैं। यही वजह है कि जिला स्वास्थ्य महकमा महिला दिवस के मौके पर 8 मार्च को एकाएक पूरे देश में सुर्खियां बटोरने का वाहक बना। कलेक्टर अक्षय सिंह, सीएमएचओ डॉ पवन जैन, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ संजय ऋषिस्वर जैसे काबिल और दक्ष अधिकारियों के नेतृत्व में स्वास्थ्य टीम बेहतर काम कर रही है। उसी के नतीजे में महिला दिवस के मौके पर जिले में एक साथ कई होनहार और काबिल महिला स्वास्थ्य कर्मी सम्मानित की गई। आइए आपको बताते हैं कि किस काबिल और होनहार स्वास्थ्य महिला कर्मी को पुरस्कृत किया गया।
केस- 1
प्रदेश में सबसे अधिक लगाए कोरोना के टीके तो दिल्ली में पुरस्कृत हुईं एएनएम अलका श्रीवास्तव
शिवपुरी की जनप्रिय ANM अलका श्रीवास्तव को दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडवीया ने किया सम्मानित। यह सम्मान 1 लाख 10 हजार 415 लोगों को टीका लगाकर मप्र में पहले नम्बर पर रहने के चलते अलका को मिला है। इतना ही नहीं एएनएम अलका श्रीवास्तव शिवपुरी में भी सर्वाधिक टीका लगाने वालाें में पहले पायदान पर रही। शिवपुरी जिला अस्पताल के टीकाकरण सेंटर में पदस्थ एएनएम अलका श्रीवास्तव ने बिना कोई अवकाश लिए टीकाकरण के 856 सेशन में 1 लाख 10 हजार 415 लोगों को टीका लगाया। वह मध्यप्रदेश में सर्वाधिक टीकाकरण करवाने में पहले नंबर पर रहीं। बता दें कि इससे पहले टीकाकरण क्षेत्र में ही अच्छा कार्य करने पर एएनएम अलका श्रीवास्तव को देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद उन्हें सम्मानित कर चुके हैं। अलका व्यवहारिक, मिलनसार, काबिल और जन जन के बीच अपनी कार्यप्रणाली से चर्चित व लोकप्रिय हैं।
केस-2
राज्य स्तर पर पुरस्कृत हुईं मोनिका जाटव
ए एन एम श्रीमती मोनिका जाटव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोहरी में पदस्थ हैं। इनको राज्य स्तर पर परिवार कल्याण कार्यक्रम अंतर्गत संभाग में सबसे ज्यादा 285 प्रसूताओं को PPICUD लगाने पर 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मिशन संचालक ने समानित किया।
केस-3
बदरवास की मोनिका जिला स्तर पर सम्मानित
ब्लॉक बदरवास की आर बी एस की महिला चिकित्सक डॉ मोनिका शाक्य को अंतराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च 2022 को कोबिड टीकाकरण कार्यक्रम में सेक्टर मेडिकल अफसर का उत्कृष्ठ कार्य करने पर सम्मानित किया गया।केस-4
पिछोर की प्राची भी हुई सम्मानित
पिछोर बीईई कु प्राची गुप्ता बीईई को अंतराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च 2022 को परिवार कल्याण कार्यक्रम में उत्कृष्ठ कार्य हेतु सम्मानित की गई।
शिवपुरी की आरती भी हुई पुरस्कृत
शिवपुरी शहरी से ए एन एम श्रीमती आरती कवीर को कोविड टीकाकरण कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।केस-6
बदरवास की शकीला काजी भी हुई सम्मानित
ब्लॉक बदरवास की ए एन एम श्रीमती शकीला काजी को अंतराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च 2022 को कोबिड टीकाकरण कार्यक्रम में उत्कृष्ठ कार्य हेतु सम्मानित किया।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें