शिवपुरी। हर किसी महिला के जीवन मे ब्राइडल मेकअप बहुत खास होता है। सम्पूर्ण रूप से दुल्हन के श्रृंगार से ही ब्यूटीशियन की प्रतिभा का पता चलता है। इस बात को ध्यान में रखते हुए, ओमकार इवेंट द्वारा शिवपुरी में 13 मार्च रविवार को होटल मातोश्री पैलेस में सीटी की ब्यूटीशियन के बीच ब्राइडल मेकअप प्रतियोगिता का आयोजन होने जा रहा है। जिसमें बेस्ट ब्यूटीशियन ब्राइड के अलावा 15 अलग अलग कैटेगरी अवार्ड में बेस्ट मेकअप, हैरस्टायल, लहँगा, मेहँदी, ज्वेलरी, में चयनित किया जाएगा।
आयोजन के ये हैं मुख्य सहयोगी
आयोजन में मुख्य सहयोगियों में मिरेकल ब्यूटी पार्लर थीम रोड रेजर स्ट्रीट कमलागंज, मैजिकल एंजेल ब्यूटी पार्लर, विकास इलेक्ट्रॉनिक, भूमि स्टूडियो के साथ सह आयोजक में भाजपा की महिला मोर्चा अध्यक्ष शीमा शिवहरे , श्रीमती शोभा पुरोहित (मेम्बर किशोर न्याय बोर्ड), श्रीमती रेखा अग्रवाल, श्रीमती सारिका रघुवंशी, श्रीमती नेहा शर्मा औऱ विशेष सहयोगी भूमिका में सुनीता भदौरिया, एकता शर्मा, मणिका शर्मा, सुनीता दहिया का महत्वपूर्ण योगदान रहेगा।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें