Responsive Ad Slot

Latest

latest

धमाका ग्रेट: पर्यटक स्वागत केंद्र पर आज सांस्कृतिक कार्यक्रम, फूलों से निर्मित हर्बल गुलाल भी मिलेगा

रविवार, 13 मार्च 2022

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। जिला पुरातत्व एवं सांस्कृतिक परिषद के तत्वावधान में छत्री रोड स्थित पर्यटक स्वागत केंद्र पर आज शाम सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। साथ ही यहां स्वसहायता समूह की महिलाओं द्वारा फूलों से निर्मित हर्बल गुलाल का स्टॉल भी लगाया जाएगा। यह गुलाब केमिकल रहित है, इसे लगाने से त्वचा पर कोई साइड इफैक्ट भी नही पड़ता। वहां से निर्धारित रुपये देकर आप खरीद सकते हैं। यह आयोजन कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह के निर्देशन व डिप्टी कलेक्टर शिवांगी अग्रवाल के मार्गदर्शन में आज रविवार को शाम 6 बजे से फाग महोत्सव का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। डीएटीसीसी के सदस्य व मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन संघ के अध्यक्ष अरविंद तोमर ने बताया कि आज  रविवार को होने वाले कार्यक्रम में ओल्ड इज गोल्ड व फाग महोत्सव के गीत गायन, डांस , इंस्ट्रुमेंटल व कठपुतली नृत्य का विशेष आयोजन किया जाएगा। इसके साथ स्वसहायता समूह की महिलाओं द्वारा हर्बल गुलाल के स्टॉल लगाए जाएंगे जो फूलो से निर्मित हैं। याद रखिये होली आ गई है। 
 

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129