Responsive Ad Slot

Latest

latest

धमाका डिफरेंट: 'स्कूल' में 'बच्चे' 'बन बैठे कलेक्टर अक्षय' व 'एसपी राजेश' ने 'चखा' 'मध्यान्ह भोजन' का 'स्वाद'

बुधवार, 23 मार्च 2022

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। जिले के कलेक्टर अक्षय सिंह और एसपी राजेश चन्देल आज बच्चे बन बैठे और बच्चों के बीच बैठकर स्कूल में मध्यान्ह भोजन का स्वाद चखा। बड़े ही आराम से बैठकर भोजन किया। बच्चों से बातचीत की फिर उन्हें बिस्किट के पैकिट भेंट किये। कलेक्टर ने आज कोलारस के पडोरा में आंगनवाड़ी केंद्र और शासकीय स्कूल का निरीक्षण किया। आंगनवाड़ी में बच्चों का दोपहर का खाना देखा और बच्चों को
बिस्किट के पैकेट भेंट किये। इसी दौरान स्कूल में मध्यान्ह भोजन किया। बाद में नलजल योजना का काम देखा।

इसी दौरान कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने अन्य अधिकारियों के साथ बांसखेड़ी के किसान सतनाम सिंह और मूढ़ेनी के कृषक संतोष सिंह के यहाँ भ्रमण किया। खेती और पशुपालन की गतिविधियों का जायजा लिया। बांसखेड़ी में राधिका वेयरहाउस का भी निरीक्षण किया।


कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129