शिवपुरी। प्रदेश के गृहमंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा बीते रोज शिवपुरी आये थे। 68 पुलिस क्वार्टर का लोकार्पण किया। इसी दौरान मंच पर उन्हें फूलों का गुलदस्ता आईजी अनिल शर्मा ने भेंट कर
डॉक्टर मिश्रा का कुछ इस अंदाज में स्वागत किया। बता दें कि आईजी शर्मा ने डॉक्टर मिश्रा से पूर्व संबोधित करते समय सालों पूर्व पुलिस की जिन कमियों या कहें उस दौर की अव्यवस्था का जिक्र किया वह वास्तव में एक कड़वी हकीकत थी और भाजपा शासन आने के बाद हुए गुणात्मकसुधार के नतीजे में आज पुलिस बल के पास पर्याप्त सुविधाओं का अंबार है। आईजी ने यही सारा जिक्र अपने संबोधन में किया। जिसके नतीजे में जब डॉक्टर मिश्रा ने अपना वक्तव्य दिया तो उन्होंने बात की शुरुआत ही आईजी शर्मा के संबोधन के आधार पर की और उदाहरण के साथ प्रदेश ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक बदलते भारत की तस्वीर का रुख जनता के समक्ष रखा। उन्होंने इस सब के पीछे भाजपा के शीर्ष नेतृत्व पीएम नरेंद्र मोदी जी को क्रेडिट देते हुए उनकी दूरदृष्टि, लगन, मेहनत का परिणाम बताया। कार्यक्रम में कलेक्टर अक्षय सिंह एवं एसपी राजेश सिंह सहित कई राजनेता मौजूद थे

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें