Responsive Ad Slot

Latest

latest

धमाका: इन्डियन वेटरन्स आर्गनाइजेशन शिवपुरी ने तात्याटोपे को दी श्रद्धांजलि

सोमवार, 18 अप्रैल 2022

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। अमर स्वतन्त्रता सेनानी तात्या टोपे के बलिदान दिवस पर इन्डियन वेटरन्स आर्गनाइजेशन शिवपुरी द्वारा आज माल्यापर्ण कर श्रद्धान्जली दी गई। इस अवसर पर इन्डियन वेटरन्स आर्गनाइजेशन शिवपुरी के अध्यक्ष सूबेदार मेजर आनरेरी लेफ्टिनेंट चन्द्र प्रकाश शर्मा ने कहा कि 
'आज दिवस रक्षाबन्धन सम आजादी बहिन प्यारी है। बहिन की रक्षा करो सर्वदा यही आवाज हमारी है।।
कल कल ध्वनि में यही सभी से कहती गंग धारा है, मेरे देश का गौरव भरा तिरंगा प्राणो से भी प्यारा है।  इसकी शान न मिटने देगे  यही सन्कल्प हमारा है।। 'प्रथम स्वाधीनता संग्राम में 
गोरिल्ला युद्ध के प्रणेता अमर हुतात्मा तात्या टोपे ने अपने प्राणो की आहुति देकर जो लौ जलाई वह क्रान्तिकारियो के लिए प्रेरणा श्रोत बनी। आज के भारत में भी उतनी ही प्रेरणादायक है। जो देश बलिदान नहीं दे सकता उसे आजाद रहने का कोई अधिकार नहीं है। 
इस अवसर पर इन्डियन वेटरन्स आर्गनाइजेशन शिवपुरी के सचिव अशोक कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष अजय कुमार तिवारी, कार्डीनेटर ब्रजेश कुमार राठोर ,कार्डीनेटर धर्मेन्दृ सिंह राजावत, प्रेम प्रकाश शर्मा, केदार सिंह, प्रवीन कुमार गुप्ता, सतेन्दर् शर्मा, सुनील कुमार सिंह, लक्ष्मी नारायण नायक, योगेन्द्र कुमार शर्मा, कैलाश सिंह यादव, दिलीप यादव, मोहन सिंह राजपूत ने श्रद्धा सुमन अर्पित किये। इन्डियन वेटरन्स आर्गनाइजेशन शिवपुरी द्वारा निशुल्क शारीरिक प्रशिक्षण पाने वाले युवक और युवतियो ने भी पुष्प अर्पित कर श्रद्धान्जली दी। अमर स्वतन्त्रता सेनानी तात्या टोपे के शत् शत् नमन।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129