Responsive Ad Slot

Latest

latest

लोकरक्षक सेना के जिलाध्यक्ष बने डॉ. पंकज भास्कर

मंगलवार, 26 अप्रैल 2022

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। सामाजिक कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ शिक्षाविद डॉ. पंकज भास्कर को, राष्ट्रवादी एवम गोरक्षा के प्रति समर्पित संगठन लोकरक्षक सेना का जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर उनके सहयोगियों समाजसेवियों एवं शिक्षाविदों द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
मध्य प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष डॉ बी.एन.अमन द्विवेदी की अनुशंसा पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री महेश पाटिल, राष्ट्रीय महासचिव गोपाल रादडिया, राष्ट्रीय संयोजक पूनम खन्ना  एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री गोविंद प्रसाद त्रिपाठी द्वारा डॉ. पंकज भास्कर को लोक रक्षक सेना के जिला अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ समाज सेवी, लायंस क्लब के पूर्व प्रांतपाल एवं जनपद उपाध्यक्ष श्री अशोक ठाकुर, लायंस क्लब शिवपुरी हेरिटेज के अध्यक्ष श्री सुनील तिवारी, राजेश काले, रिंकू अवस्थी, श्री चंद्र प्रकाश गुप्ता, कायस्थ समाज के युवा नेता हर्ष सक्सेना, युवा समाज सेवी एवं शिक्षाविद उमेश श्रीवास्तव व्यवसायी शरद शितोले, पुष्पेंद्र अस्थाना एवं उनके साथियो द्वारा माल्यार्पण एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129