शिवपुरी। शहर की सुभाष कॉलोनी स्थित मां काली दरबार में बीती रात संगीतमय सुंदरकांड का आयोजन किया गया। मां काली दरबार मेंशारदीय नवरात्र और चैत्र की नवरात्रि में पंचमी के दिन जगराता आयोजित किया जाता है लेकिन बीते 2 साल से कोरोनावायरस के चलते धर्म आयोजन नहीं हो सके थे। इन कार्यक्रमों की शुरुआत इस बार सुंदरकांड से की गई है। बालाजी मंडल के कलाकारों ने संगीतमय सुंदरकांड का शानदार आयोजन किया। मां काली दरबार के सैकड़ों भक्त इस दौरान मौजूद रहे। सुंदरकांड आरती के बाद भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। मां काली दरबार के प्रमुख मदन गोयल ने दरबार में आने वाले भक्तों की फरियाद माता के समक्ष रखी। दूरदराज से आए भक्तों ने इस धार्मिक आयोजन में भाग लिया। बता दें कि मां काली दरबार में सप्तमी और चौदस के दिन दरबार लगता है। भक्तों की मुराद माता पूरी करती हैं।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें