Responsive Ad Slot

Latest

latest

धमाका ग्रेट: 'क्रीड़ा भारती शिवपुरी' ने '145 दोपहिया वाहनों' से पूरी की 'भारत प्रदक्षिणा यात्रा'

रविवार, 22 मई 2022

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव के अवसर पर संपूर्ण भारत की प्रदक्षिणा दो पहिया वाहन पर एक ही समय एक ही दिन श्रृंखला पद्धति से पूर्ण करनी थी आज इसी क्रम में क्रीड़ा भारती जिला शिवपुरी में वीर तात्या टोपे जी की समाधि स्थल से यात्रा प्रारंभ की जो गुरुद्वारा चौक माधव चौक चौराहे से विष्णु मंदिर मार्ग से दो बत्ती चौराहे से होती हुई करैरा के लिए प्रस्थान कर गई।सर्वप्रथम वीर तात्या टोपे समाधि स्थल पर पुष्पमाला अर्पित कर दीप  प्रज्वलन के साथ भारत माता का पूजन एवं राष्ट्रगान किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम के उपाध्यक्ष राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त पूर्व विधायक पहलाद जी भारती नगर संघ कारवाह राजेश जी भार्गव विशेष अतिथि एसडीएम गणेश जी जयसवाल भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष राजू जी बाथम भाजपा जिला उपाध्यक्ष हेमंत जी ओझा अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष एसकेएस चौहान प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष राजकुमार शर्मा ब्लॉक अध्यक्ष जिनेंद्र जैन शिवपुरी में आर्मी के लिए छात्रों को तैयार करने वाले अकेडमीसंचालक प्रदीप जी रावत राजेश जी गोयल ने कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान के    साथ  किया मुख्य अतिथियों का स्वागत क्रीड़ा भारती शिवपुरी के विभाग संयोजक मनोज गुप्ता एवं जिला अध्यक्ष राजीव सिंह कुशवाहा  क्रीड़ा भारती के संरक्षक राजीव श्रीवास्तव अनिल निगम शिवपुरी ब्लॉक अध्यक्ष एवं जिला यात्रा मार्ग प्रभारी शत्रुघ्न सिंह तोमर शिवपुरी ब्लॉक उपाध्यक्ष शशिभूषण गौड़ कोष प्रमुख गजेंद्र सिंह यादव कार्यालय प्रमुख पूर्व शासकीय अधिवक्ता निखिल सक्सेना क्रीड़ा भारती के दायित्व वान कार्यकर्ता जतिन सिंह ठाकुर युवा प्रमुख अनिल प्रताप सिंह चौहान विजय सेन योग प्रमुख जितेंद्र गुप्ता प्रचार प्रमुख  हितेंद्र सिंह डान्डे क्रीड़ा केंद्र प्रमुख सुसेन्द सिंह भदोरिया राम सिंह राठौड  राम कुमार नामदेव  निखिल श्रीवास्तव मंत्री   अमित सोनी राम लखन धाकड़ गुरावल विनोद  धाकड़ नीरज गोयल  पटवारी शैलेंद्र कुमार शर्मा उर्फ रूबी राम सिंह राठौड दयाशंकर उपाध्याय निपुण सिंह तोमर नवल किशोर सोनी ने किया तत्पश्चात  अखिल भारतीय साहित्य परिषद के प्रांतीय महामंत्री आशुतोष शर्मा जी ने मंच संचालन करते हुएबताया कि क्रीड़ा भारती द्वारा भारत प्रदक्षिणा यात्रा संपूर्ण राष्ट्र में लगभग 220 स्थानों से एक साथ एक ही समय प्रारंभ होगी जिसमें पूरे देश के 16500 खिलाड़ी नागरिक कार्यकर्ता संपूर्ण भारत की लगभग 18000 किलोमीटर की दूरी दुपहिया वाहनों से प्रदक्षिणा परिक्रमा के रूप में पूर्ण करेंगे
सभा को संबोधित करते हुए राजेश जी भार्गव संघ नगर कारवाह ने कहा कि राष्ट्र की मजबूती के लिए इस तरह के आयोजन आवश्यक हैं पहलाद भारती जी ने कहा कि युवाओं का जोश इस गर्मी में भी देखने लायक है जो संपूर्ण राष्ट्र के सुनहरे भविष्य को दर्शाता है राजू जी बाथम ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि निश्चित रूप से यह देश इन होनहार युवाओं के कारण सदैव सुरक्षित रहेगा एसडीएम जायसवाल ने कहा कि क्रीडा से सदैव चरित्र का निर्माण होता है और चरित्र से सदैव राष्ट्र का निर्माण होता है क्रीड़ा भारती खेलों के क्षेत्र में युवाओं को आगे लाने का कार्य कर रही है इसके लिए वह धन्यवाद की पात्र है।
क्रीड़ा भारती विभाग प्रमुख मनोज  गुप्ता ने क्रीड़ा भारती की प्रतिज्ञा लोगों को करवाई
कार्यक्रम की श्रंखला को आगे बढ़ाते हुए जिला यात्रा मार्ग प्रमुख सत्रुघन सिंह तोमर ने केंद्रीय पदाधिकारियों का 8:38 पर ऑनलाइन आया हुआ संदेश सुन वाया अपने संदेश में राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री श्री नितिन  गडकरी जी द्वारा बताया गया स्वाधीनता के अमृत महोत्सव के अवसर पर 262 रोड पर क्रीड़ा भारती द्वारा भारत परिक्रमा इसका संबंध हमारे स्वाधीनता के साथ है क्रीड़ा भारती द्वारा भारत परिक्रमा करके यह कार्य क्रीड़ा भारती द्वारा हो रहा है राष्ट्रभक्ति की ज्योत प्रज्ज्वलित करके हमारे क्रांतिकारियों को देशभक्तों को स्वतंत्रता  सैनिकों को हम याद कर रहे हैं देश को महा मार्ग से जोड़ने वाले यह परिक्रमी युवाओं के मनों को देश के गौरवमय इतिहास से जोड़ने के लिए यह उपयोगी होगा युवा शक्ति देश का भविष्य है नए भारत का निर्माण आत्मनिर्भर भारत का निर्माण युवा निश्चित रूप से राष्ट्र के पुनर्निर्माण खेल जगत में राष्ट्रभक्ति का बयमंडल निर्माण करके क्रीड़ा भारती का यह प्रयास बहुत ही अभिनंदनीय है ओलंपियन एवं क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल जी सैनी द्वारा अपनी ऑडियो क्लिप के माध्यम से यात्रा का उद्देश्य हमारे युवा साथियों को हमारे भारत वासियों को एक संदेश देना है कि आजादी हमारे नेताओं ने हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने हमें दिलाई है उसे सारे भेदभाव बुलाकर जातिवाद बुलाकर इसे बचा कर रखना है आजादी का महत्व प्रत्येक युवा को समझाने के लिए क्रीड़ा भारती ने प्रयत्न किया है हम लोग सभी मिलजुल कर आजादी को बचाने के लिए प्रयत्न करते रहेंगे जय हिंद जय भारत इसके पश्चात राष्ट्रगीत वंदे मातरम गाया गया तत्पश्चात यात्रा को राजेश जी भार्गव द्वारा हरी झंडी दिखाकर 8:56 पर रवाना किया इस अवसर पर क्रीडा भारती के सैकड़ों कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में खिलाड़ी कोच छात्र-छात्राएं व शहर के गणमान्य लोग शामिल हुए।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129