Responsive Ad Slot

Latest

latest

धमाका: द ग्रेट ज्योतिरादित्य सिंधिया रात 12 बजे आए शिवपुरी, आज उनके मुख्य आतिथ्य में होगा बीजेपी कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम

बुधवार, 18 मई 2022

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी जिला शिवपुरी द्वारा कार्यकर्ता-संवाद कार्यक्रम केंद्रीय नागर विमानन मंत्री द ग्रेट श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया जी के मुख्य आतिथ्य में आज 19 मई गुरुवार को होटल P S में आयोजित किया गया है।  इसके लिए बीती रात 12 बजे महाराज शिवपुरी आ गए हैं। सुबह बॉम्बे कोठी पर लोगों से मुलाकात के बाद आप कार्यकर्ता-संवाद कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। इसमें विशिष्ट अतिथि के तौर पर मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश महामंत्री श्री रणवीर सिंह रावत जी, भजपा प्रदेश उपाध्यक्ष और ग्वालियर संभाग प्रभारी श्री जीतू जिराती जी, प्रदेश कार्यालय मंत्री श्री राघवेंद्र शर्मा जी, संगठन जिला प्रभारी श्री उमेश शुक्ला जी उपस्थित रहेंगे एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा
जिला अध्यक्ष श्री राजू बाथम जी करेंगे। भाजपा जिला महामंत्री क्रमश प्रमेन्द्र सोनू बिरथरे, गगन खटीक, प्रथ्विराज सिंह जादौन ने बताया की कार्यकर्ता-संवाद कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री, सांसद, स्थानीय कैबिनेट एवम राज्य मंत्री, विधायक,  दर्जा प्राप्त कैबिनेट एवं राज्यमंत्री निगम बोर्डों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष भी विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित रहेंगे। कार्यकर्ता-संवाद कार्यक्रम में जिले में निवासरत पूर्व विधायक गण, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति गण ,भाजपा जिला पदाधिकारी, सभी 23 मंडलों के मंडल अध्यक्ष, महामंत्री गण, सभी मंडल प्रभारी गण, मोर्चों के प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गण, मोर्चों के जिला अध्यक्ष, महामंत्री, प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारी एवं जिला संयोजक गण, जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवम जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष, पूर्व उपाध्यक्ष गण,जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष गण,एवम जनपद के पूर्व अध्यक्ष, उपाध्यक्ष गण, पूर्व नगर पालिका, नगर पंचायतों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष गण, बैंकों के पूर्व अध्यक्ष गण, पूर्व मंडी अध्यक्ष भी सादर आमंत्रित है। कार्यक्रम के बाद सभी कार्यकर्ताओं के लिए सह भोज भी रखा गया है। सभी से समय पर पहुंचने की अपील भी की गई है।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129