भोपाल। मौसम ने नोतपा के अरमानों पर पानी फेरने की तैयारी कर ली है। अगर पूर्वानुमान सही है तो फिर अगले 24 घंटों के दौरान एक दर्जन जिलों में बारिश या बूंदाबांदी हो सकती हैं। तेज हवा या आंधी के भी आसार हैं। बता दें की ऐसा इसलिए होगा की पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान के ऊपर चक्रवातीय गतिविधियों के रूप में ट्रफ के साथ मौजूद है। जबकि पश्चिमोत्तर राजस्थान के ऊपर अन्य चक्रवात सक्रिय है, यह पूर्व-पश्चिम ट्रफ हरियाणा, उत्तरप्रदेश, बिहार और असम तक फैला हुआ है। रायलसीमा क्षेत्र में चक्रवातीय गतिविधियां अभी भी सक्रिय हैं। जिसके नतीजे में 22 मई से अगला पश्चिमी विक्षोभ प्रभावी हो रहा है। इससे दिन और रात के तापमान में गिरावट आएगी। जबकि भोपाल, रीवा, सागर, चंबल, जबलपुर, कटनी, उमरिया, बालाघाट, अनूपपुर, शहडोल, ग्वालियर, दतिया और शिवपुरी में शाम तक हल्के बादल छा सकते हैं, गरज-चमक भी हो सकती है। अगले 24 घंटे में हल्की बौछारें पड़ने और तीन से चार दिन तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश के भी आसार हैं।
मौसम विभाग के अनुसार आज से पश्चिमी पाकिस्तान से आ रही हवाएं चलने से तापमान में गिरावट आएगी। वहीं सोमवार से प्रदेशभर में प्री मानसून की हल्की बारिश शुरू हो जाएगी। इसका प्रभाव पूरे प्रदेश पर रहेगा। यह भी संकेत हैं की 15 जून तक प्रदेश में मानसून आ सकता है, मानसून के केरल तट तक 27-28 मई तक पहुंचने की संभावना है। इस स्थिति में यह मध्यप्रदेश में 13 से 15 जून के बीच आ जाएगा। 20 जून तक पूरे प्रदेश में सक्रिय हो सकता है। मौसम बदलने के पीछे बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोन के कारण मानसून की गतिविधियां बढ़ जाना है, इससे मानसून अंडमान निकोबार में समय से पहले आ गया। इससे ही अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नमी बनी हुई है।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें