Responsive Ad Slot

Latest

latest

धमाका ग्रेट: '418 अवार्ड प्राप्त, 4 बार राष्ट्रपति पुरुस्कार से सम्मानित' 'जेलर व्हीएस मोर्य' को 'इस बार हासिल हुई' 'मानद डॉक्टरेट की उपाधि'

रविवार, 1 मई 2022

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। जिले के मूल निवासी और इन दिनों श्योपुर जेल के जेलर व्हीएस मौर्य ने एक बार फिर शिवपुरी का नाम रोशन कर दिया है। विभिन्न स्तर पर समाजहित के कार्य करते हुए अब तक 4 बार राष्ट्रपति पुरुस्कार, 1 बार मुख्यमंत्री व राज्यपाल से लेकर अब तक 418 अवार्डों से सम्मानित हो चुके मोर्य को इस बार 
जेल में कैदियों की मनोदशा बदलने को लेकर उनकी कार्य कुशलता के चलते 'मानद डॉक्टरेट की उपाधि' से सम्मानित किया गया है। मैजिक बुक ऑफ रिकॉर्ड ने उन्हें यह अवार्ड प्रदान किया है। संस्था की प्रियंका सोनी, चेयरमैन डॉ सीपी यादव ने बताया कि संस्था ऐसे लोगों को प्रोत्साहित करते हुए सम्मानित करने का कार्य करती है जिन्होंने अपने कार्य क्षेत्र के साथ-साथ लोगों के जीवन में शिक्षा को लेकर उत्कृष्ट कार्य किया हो, इन्हीं में शिवपुरी जिला मुख्यालय के ग्वालियर वायपास निवासी जेलर व्हीएस मौर्य शामिल है जिन्होंने शासकीय सेवक के रूप में पदस्थ रहते जेलर के रूप में विभिन्न स्थानों पर अपनी सेवाऐं दी और प्रौढ़ शिक्षा व कैदियों की मनोदशा बदलने को लेकर अनेकों कार्य किए हैं।
दिल्ली में हुए सम्मानित
जेलर व्हीएस मौर्य को संस्था द्वारा हॉनरी डॉक्टोरेट अवार्ड 2022 से दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जेलर व्ही.एस.मौर्य ने संस्था के प्रति आभार मानते हुए कहा कि उन्होंने इस मानद उपाधि के लिए उन्हें चुना और उनके कार्यों को लेकर मानद डॉक्टोरेट की उपाधि से सम्मानित किया इसके लिए वे संस्था के आभारी हैं। उपलब्धि पर इन्होंने दी बधाई
उन्हें बधाई देने वालों में जयहिंद बीपीएम मिशन संस्था के राष्ट्रीय सचिव आदित्य शिवपुरी, रिटा.एसडीओ अवधेश सक्सैना, संत रैदास लोक कल्याण ट्रस्ट अध्यक्ष डॉ.कपिल मौर्य, श्रीमती माया मौर्य, वरिष्ठ पत्रकार विपिन शुक्ला, मणिकांत शर्मा, रशीद खान गुड्डू, राजू यादव ग्वाल, उम्मेद झा, भूपेन्द्र विकल, लल्ला पहलवान, विजय परिहार, लखन धाकड़ सहित अन्य लोगों ने बधाई दी है। 


कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129