Responsive Ad Slot

Latest

latest

धमाका धर्म: 'भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा 5 को निकलेगीं, जोरदार तैयारियों में जुटे लोग'

मंगलवार, 3 मई 2022

/ by Vipin Shukla Mama
रथ, बग्गी, घोड़े और डीजे बैंड के साथ परशुराम चौक से शुरू होगी यात्रा, राजेश्वरी पहुंचेगी
*स्थान स्थान पर यात्रा के स्वागत की भव्य तैयारियां भंडारे का भी आयोजन
शिवपुरी। भगवान परशुराम की शोभा यात्रा के लिए शिवपुरी जिला मुख्यालय पर जोरदार तैयारियां की जा रही हैं। इस भव्य शोभायात्रा में न केवल समस्त ब्राह्मण समाज बल्कि अन्य समाज के  लोग भी पूरी श्रद्धा भाव के साथ जुट रहे हैं। शोभायात्रा 5 मई को सायं 4 बजे परशुराम चौक फिजिकल से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई मां राजराजेश्वरी मंदिर पर पहुंचेगी। जहां समाज बंधुओं के लिए विशाल प्रसादी भंडारे का आयोजन किया गया है। उक्त आशय की जानकारी देते हुए ब्राह्मण समाज के युवा कार्यकर्ता किशोर जैमिनी, अर्पित शर्मा ने बताया कि भगवान श्री परशुराम की शोभायात्रा के लिए हर स्तर पर सभी समाज बंधुओं और अन्य समाज के लोगों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। जगह-जगह यात्रा के स्वागत की तैयारियां भी की जा रही हैं। इस शोभायात्रा में भगवान श्री परशुराम
की भव्य प्रतिमा के साथ-साथ भगवान के स्वरूप भी रहेंगे, संत महंत आदि भी शोभा यात्रा की शोभा रहेंगे साथ ही साथ भगवान परशुराम कि इस शोभा यात्रा मैं बैंड बग्गी घोड़े रथ डीजे इत्यादि भी साथ चलेंगे। यात्रा का पूरा प्रसारण ड्रोन कैमरे के माध्यम से समाज बंधुओं द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों पंडित रामजी व्यास पुरुषोत्तम कांत शर्मा डॉ वीके शर्मा डॉक्टर एल शर्मा द्वारा भी सभी से भगवान श्री विष्णु के अवतार श्री परशुराम की शोभायात्रा में शामिल होकर धर्म लाभ लेने की अपील की है माताओं बहनों से भी इस आयोजन में अपनी महत्वपूर्ण उपस्थिति का आग्रह किया है।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129