
भगवान चित्रगुप्त के प्रकाट्य उत्सव में 8 को शामिल होंगे मंत्री विश्वास सारंग, आज सुंदरकांड
शिवपुरी। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा भगवान चित्रगुप्त के प्रकाट्य उत्सव पर जोरदार कार्यक्रम आयोजित कर रही है। जिलाध्यक्ष देवेंद्र श्रीवास्तव एवम कार्यकारी अध्यक्ष रूपेश श्रीवास्तव ने बताया की आज 7 मई की शाम चित्रगुप्त मंदिर पर सुंदरकांड साय 7.30 बजे आयोजित किया जा रहा है। जबकि 8 मई को सुबह से लगातार कार्यक्रम आयोजित होंगे। इस कड़ी में कल शाम भगवान श्री चित्रगुप्त प्रगट उत्सव के अवसर पर आयोजित चल समारोह एवं 7.30 बजे स्थानीय कम्यूनिटी हॉल में प्रदेश के जानेमाने नेता श्री विश्वास सारंग जी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अखिल भारतीय कायस्थ महासभा एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री मध्य प्रदेश शासन के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। साथ ही रात्रि 8.30 भगवान श्री चित्रगुप्त पूजन होगा।

सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें