Responsive Ad Slot

Latest

latest

धमाका बड़ी खबर: 'जयविलास पैलेस के पास द ग्रेट सिंधिया के खिलाफ लगाया विवादित बैनर', 'भाजपा बोली, दर्ज करो केस'

शुक्रवार, 6 मई 2022

/ by Vipin Shukla Mama
ग्वालियर। देश भर में एड़ी चोटी का जोर लगाकर भाजपा के मुकाबले में आने की कबायद में जुटी कांग्रेस MP में भी हर हथकण्डा अपनाने में जुट गई है। वह ऐसा मुद्दा तलाशने में जुटी है जो कांग्रेस के लिए संजीबनी बूटी साबित हो सके। यही वजह है कि बीते दिनों पार्टी स्तर पर चन्द बदलाव के बाद कांग्रेस ने कमलनाथ सरकार को पटखनी देने वाले और ग्वालियर चंबल संभाग में सबसे ज्यादा प्रभाव वाले नेता द ग्रेट ज्योतिरादित्य सिंधिया को घेरने की कवायद शुरू कर दी है। इसी क्रम में आज ग्वालियर में कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता ने एक बार फिर विवादित बैनर लगाकर सिंधिया ही नहीं बल्कि उनके परिवार पर हमला बोला है। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता पहले भी कई बार ज्योतिरादित्य सिंधिया का मुखर होकर विरोध करते रहे हैं। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता सिद्धार्थ सिंह राजावत ने आज एक विवादित पोस्टर ज्योतिरादित्य सिंधिया के महल जयविलास पैलेस के पास लगा दिया है। इस बैनर में गद्दार जैसे शब्दों का उल्लेख किया गया है। जबकि चेहरा छुपाया गया है।
इस बार हदें पार कर लगाया बैनर
जब से सिंधिया भाजपा में आये तब से ग्वालियर में कई बार पोस्टर व बैनर लगाए गए लेकिन इस बार जो बैनर लगाया गया है वह हदें पार करता नजर आ रहा है। यह बैनर कंप्यूटर से बना हुआ लग रहा है। बैनर में पूर्व सीएम कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, डॉ गोविन्द सिंह और सज्जन वर्मा जैसे कांग्रेस नेताओं की फ़ोटो भी हैं जिन्हें महाभारत और रामायण के पात्रों की शक्ल में दिखाया गया है। 
पूछा तो नाम लिये बिना किया हमला
बैनर लगाने वाले कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता सिद्धार्थ सिंह राजावत ने 'सिंधिया परिवार का नाम लिए बिना' मीडिया से कहा कि गद्दार कौन है, किसने छुरा घोंपा है, यह सब जानते हैं लेकिन अब कांग्रेस के दिग्गज मुकाबला करने के लिए तैयार हैं। 
भाजपा एक्शन में आई बोली दर्ज करो केस
इधर विवादित पोस्टर को लेकर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता डॉ हितेश बाजपेई ने कहा कि ये घोर आपत्तिजनक कृत्य है जिससे दो "वर्गों" के बीच हिंसा भी हो सकती है। प्रिंट लाइन का और कई कानूनों का उल्लंघन हुआ है। इसमे स्थानीय स्तर पर केस दर्ज होना चाहिए। भाजपा ने इसका विरोध किया है और FIR की मांग की है। 
कल है कोंग्रेस की ग्वालियर में बैठक
कांग्रेस कल ग्वालियर में एक अहम् बैठक करने जा रही है। कांग्रेस नेताओं ने इसकी तैयारी कर ली है। विधानसभा चुनावों की तैयारियों से जुड़ी इस बैठक में कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, गोविन्द सिंह आदि नेता शामिल होंगे।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129