ग्वालियर। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान ने बच्चों के लिए संस्कारशाला कार्यशाला का आयोजन किया। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान ग्वालियर द्वारा 3 वर्ष से 12 वर्ष तक के बच्चों के लिए संस्कारशाला कार्यशाला का आयोजन आदित्यपुरम स्थित आश्रम में दिनांक 30.04.2022 सायं 5 बजे से 6:30 बजे तक किया गया। कार्यशाला का सञ्चालन संस्थान की प्रचारक साध्वी बहनो द्वारा किया गया जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यशाला का आरम्भ बच्चों को ध्यान मुद्रा में बैठा कर ॐ के उच्चारण से किया गया तथा इसके लाभ भी बताये गए। कार्यशाला के अंतर्गत विभिन्न रूचिप्रद क्रियाओं का सञ्चालन किया गया। बच्चों ने बड़े ही उत्साह के साथ सभी गतिविधियों में बढ़चढ़ कर भाग लिया। कार्यशाला में बच्चों को योग, गेम्स, गीत गायन, बूझो तो जाने जैसी गतिविधियों को किया गया।
श्री आशुतोष महाराज जी की शिष्या साध्वी मदालसा भारती जी द्वारा बच्चों को विद्यार्थी जीवन में अनुशासन के महत्व को समझाया गया। उन्होंने बताया अनुशासन विद्यार्थी को पढ़ाई के साथ साथ जीवन के अन्य क्षेत्रों के प्रति एकाग्र और प्रेरित होना सिखाता है। अनुशासित व्यक्ति ही समाज और जीवन में सम्मान पाते है। अनुशासन हमें वक्त की कदर करना सिखाता है जो की लक्ष्य प्राप्ति और राष्ट्र निर्माण व विकास में सहायक है। अनुशासन के बिना हम एक सफल छात्र की कल्पना भी नहीं कर सकते।
कार्यशाला के अंत में सभी माता पिता ने संस्कारशाला कार्यशाला आयोजन करने हेतु संस्थान के संस्थापक एवं संचालक श्री आशुतोष महाराज जी का धन्यवाद किया कि संस्थान बच्चों को अच्छे संस्कार दे रहा है जो उनके सुन्दर भविष्य की नीव है।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें