Responsive Ad Slot

Latest

latest

धमाका ईद मुबारक: 'देश में ईद पर्व की धूम, मस्जिदों में लोगों ने अदा की नमाज, मांगी अमन-चैन की दुआ', श्रीमंत सिंधिया ने दी बधाई

मंगलवार, 3 मई 2022

/ by Vipin Shukla Mama
दिल्ली। देशभर में पूरे प्रेम और हर्षोल्लास से ईद मनाई जा रही है, सुबह से ही बाजारों में रौनक दिखाई दे रही है तो वहीं देश के अलग-अलग मस्जिदों में लोगों ने ईद की नमाज अदा की है और अपनों के लिए ऊपरवाले से अमन-चैन की दुआ मांगी है। आपको बता दें कि पूरे एक महीने के कठिन रोजे के बाद ईद का त्योहार आता है। इस दिन लोगों के घरों में सेंवई बनती हैं, इसलिए इस पर्व को 'मीठी ईद' भी कहा जाता है। आज देश के अलग-अलग राज्यों से मस्जिदों में लोगों के नमाज अदा की। परंपरानुसार ईद-उल-फितर का पर्व 'शव्वाल' की पहली तारीख को मनाया जाता है, जो कि रमजान के महीने के खत्म होने पर शुरू होता है।'शव्वाल' का चांद दिखने पर ही ईद की तारीख तय होती है और वो कल दिखा था इसलिए आज पूरे देश में भाईचारे और प्रेम के प्रतीक इस त्योहार को मनाया जा रहा है। आज के दिन लोग अपने घरों को सजाते हैं और नए कपड़े पहनते हैं। घरों में कई तरह के पकवान बनते हैं। नमाज अदा करने के बाद लोग एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद देते हैं। इस दिन तो बच्चों की मौज होती है, उनकी खुशी तो देखने लायक होती है। यह त्योहार आपसी प्रेम, भाईचारे और एकता का मानक है जो कि लोगों के चेहरे पर मुस्कान लेकर आता है।
दरअसल इस्लाम में रमजान को सबसे पवित्र महीना माना गया है क्योंकि ऐसा कहा जाता है कि इसमें लोग संयमित रहकर ऊपरवाले से सीधे साक्षात्कार करते हैं। इस पूरे महीने में सभी मुसलमान रोजे रखते हैं। कहते हैं कि 610 ईसवी में पैगंबर मोहम्मद साहब पर लेयलत-उल-कद्र के मौके पर पवित्र धर्म ग्रंथ कुरान शरीफ इसी महीने में नाजिल हुई थी, इसलिए इसे पाक महीना कहा जाता है। इस महीने के ही अंतिम दिन ईद मनायी जाती है। आप सभी को धमाका संपादक विपिन शुक्ला व टीम धमाका की तरफ से ईद मुबारक।
मंत्री श्रीमंत सिंधिया ने शिवपुरी वासियों को ईद-उल-फितर की बधाई दी
शिवपुरी। खेल एवं युवा कल्याण, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री श्रीमंत यशोधरा राजे सिंधिया ने शिवपुरी अंचल के सभी निवासियों को ईद-उल-फितर की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। प्रदेश की खुशहाली, तरक्की और सबके मंगल की कामना की है।
मंत्री श्रीमती सिंधिया ने अपने संदेश में कहा है कि यह पावन पर्व शिवपुरी अंचल में रहने वाले मुस्लिम संप्रदाय के परिवारों के प्रत्येक सदस्य के लिये सुख-समृद्धि और यश लेकर आये। उन्होंने कहा कि ईद की खुशियाँ गरीब और जरूरतमंद की मदद कर, मनाने में है। उन्होंने मुस्लिम भाईयों से अपील की है कि ईद का पर्व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाये। प्रदेश की धार्मिक सहिष्णुता, सद्भाव और भाईचारे की गौरवशाली परंपरा को मज़बूत बनाये और देश की तरक्की के लिए दुआ करें।
केंद्रीय मंत्री द ग्रेट ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दी बधाई
आपसी भाईचारे और स्नेह के पवित्र पर्व ईद-उल-फितर की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! #EidMubarak https://t.co/BGwqxjvyAA

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129