5 महीने से बाजार में लगातार अंगूर
जिले के बाजार में अंगूर की आवक करीब 5, 6 महीने पहले हुई थी। दाम भी मनमाफिक मिले। व्यवसायियों ने लगातार माल मंगवाया। लेकिन अब से करीब डेढ़ महीने पहले जो माल मंगवाकर व्यापारियों ने कोल्ड स्टोरेज में रखे थे की बेहतरीन दाम मिलेंगे लेकिन बाजार में डिमांड कम हो गई। इधर कोल्ड स्टोरेज में अंगूर एक सीमा तक ही रखा जा सकता था सो वह सड़ने लगा। अब व्यवसाई उसे फिकवा रहे हैं।
पैदावार अधिक ने बढ़ाई मुसीबत
अंगूर की अधिक पैदावार ने व्यापारियों की मुसीबत बढ़ाई है। व्यवसाई इमरान राइन के अनुसार जिले के व्यवसाई घाटा उठाने मजबूर हो गए हैं। कुल मिलाकर इस बार अंगूर खट्टे साबित हो रहे हैं मसलन घाटा पड़ गया है।
लोग बोले नाले को गंदा न करें गौ शाला भिजवाए
जब लोगों ने देखा कि अंगूर नाले में फेंके जा रहे हैं तो उन्होंने अंगूर व्यवसायियों से कहा की नाले को गंदा करने की बजाए इन्हे गोशाला भिजवाए।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें