भौंती। अक्षय तृतीय के दिन भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम जी का जन्म हुआ था अनेतिक शक्तियों को नष्ट करने बाले भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव बडे धूमधाम से मनाया परशुराम जी की शोभा यात्रा राम जानकी मंदिर से चलकर ग्राम के मुख्य मार्गों से होकर घोड़े बग्गी डीजे ढोल नगाड़ों के साथ भगवान परशुराम जी की शोभा यात्रा निकाली गई जिसका ग्रामीणों द्वारा नगर में जगह जगह स्वागत सत्कार किया गया। शोभा यात्रा नगर से होते हुए परशुराम मंदिर पहुंची।जहां ब्रिप समाज द्वारा भगवान परशुराम जी का विधी विधान से अभीषेक पूजन किया गया व परशुराम चालीस व आरती कर भगवान को छप्पन प्रकार का भोग लगाया गया।
बाहर से पधारे ब्रिप समाज के गणमान्य लोगों का सम्मान विनोद तिवारी,रामेन्द्र तिवारी पत्रकार द्वारा श्रीफल,शाँल फूल माला से श्री रविन्द्र पुरी जी महाराज खर्रेश्वर धाम,श्री प्रभूदयाल जी पाठक क्षेत्रीय ब्राह्मण समाज अध्यक्ष, एवं संजय बेचैन वरिष्ठ पत्रकार, धेर्यवर्धन शार्मा भाजपा प्रदेश ,पूर्व सीएमओ रामकुमार शर्मा, भौंती थाना प्रभारी संजय मिश्रा उप निरीक्षक बी.आर.पुरोहित सूर्यकान्त पाण्डेय, नन्दू मिश्रा सरपंच ढलि,को सम्मानित किया।एवं क्षेत्रीय ब्राह्मण समाज के कोषाध्यक्ष महेश तिवारी द्वारा सभी गणमान्य लोगों का श्रीफल एवं माला से सम्मान किया।एंव ब्राह्मण समान के होनहार पढाई में अच्छे नम्वर से पास होने बाले आदर्श शर्मा सौम्या शर्मा पुत्री सतीश शर्मा नैन्सी शर्मा पुत्री रामप्रकाश शर्मा को शील्ड देकर सम्मानित किया गया एंव बहार से पधारे हुये अथितियों को सम्मान पत्र देकर रामेन्द्र तिवारी द्वारा सम्मानित किया गया।इसके बाद समस्त ब्रह्म भोज का आयोजन किया गया जिसमें ग्राम के वीरेंद्र शर्मा सचिव ब्रह्म समाज भौंती लक्ष्मी नारायण शर्मा,लक्षण स्वामी, सीताराम शर्मा,हरीराम पाराशर,नरेश मिश्राकपिल तिवारी, विवेक मिश्रा कामेश तिवारी,सेकी तिवारी,कार्तिक शर्मा एवं बडी़ सख्या में क्षेत्रीय एवं भौंती ब्रह्म समाज के लोग उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें