पिछोर। कमलेश्वर महादेव मंदिर पर आयोजित सामुहिक विवाह सम्मेलन बीते रोज सम्पन्न हुआ। जिसमें राज फाउंडेशन मुंबई के संस्थापक संचालक श्री राजकुमार पिपरसानिया ने घोषणा करते हुए कहा कि प्रत्येक नव विवाहित जोड़ों को जरूरत पड़ने पर बच्चों की शिक्षा एवं अपने स्वास्थ्य (चिकित्सा) के लिए एक लाख एक हजार रूपये उनकी तरफ से दिये जायेंगे। यहां मंच संचालक श्री विनोद सेठ भौंती ने किया।
श्री श्री 1008 श्री कमलेश्वर महादेव मंदिर करारखेड़ा कमलेश्वर महादेव मंदिर पर आयोजित सामुहिक विवाह सम्मेलन में यह घोषणा की।
कहा कि आप सब आज से नये जीवन में प्रवेश कर रहे हैं। वर वधु ही नहीं उनके परिजन भी एक हो रहे हैं। आप सभी को नव जीवन की बहुत बहुत शुभकामनाएं। शादी हो गई। शहनाई बज गई। भविष्य सुखद रहे इसलिए इस शुभ अवसर पर वर वधु को बधाई देते हुए मैं राज फाउंडेशन मुंबई की ओर से घोषणा करता हूँ कि नव विवाहितों और उनके बच्चों के स्वास्थ्य, शिक्षा की जिम्मेदारी राज फाउंडेशन उठायेगा। इस नेक कार्य के लिए एक लाख एक हज़ार रुपये का निवेश हरेक नव विवाहित जोड़े के लिए किया जायेगा। वक्त वक्त पर जरूरत पड़ने पर राशि उनके और उनके बच्चों पर खर्च की जायेगी। मान लीजिये ईश्वर न करे किसी को स्वास्थ्य खराब हुआ। अस्पताल इलाज को गए। अस्पताल ने इलाज का estimate बना कर कुल खर्च का दिया, वो estimate राज फाउंडेशन को आप भेजेंगे, आपके खाते में फाउंडेशन की ओर से मदद तत्काल पहुंचेंगी। वैसे ही आपके बच्चों को स्कूल की शिक्षा में कोई आर्थिक परेशानी आई तो स्कूल से लिखवाकर फाउंडेशन को भेजें। वो राशि आपके खाते में पहुँच जायेगी। जिस कमेटी के द्वारा प्रोग्राम आयोजित हुआ है, वो कमेटी आप सभी नव विवाहित जोड़ों की जानकारी राज फाउंडेशन को भेजगी, राज फाउंडेशन की ओर से फोन आयेगा। नाम, पता, आधार की कॉपी सहित डिटेल्स पूछा जायेगा वो सब औपचारिकता पूरी कर देना। हम इस सुखद वैवाहिक कार्यक्रम से समूचे गहोई समाज को संदेश दें। आओ मिल कर मानव सेवा करें। मानव सेवा कर्म हमारा। मानव सेवा धर्म हमारा।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें