Responsive Ad Slot

Latest

latest

धमाका बड़ी खबर: राष्ट्रपति चुनाव के लिए द्रौपदी मुर्मू ने 4 सेट का भरा नामांकन, पहले सेट में पीएम मोदी प्रस्तावक और अनुमोदक राजनाथ सिंह

शुक्रवार, 24 जून 2022

/ by Vipin Shukla Mama
दिल्ली। एनडीए की राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू आज नामांकन दाखिल कर दिया है। इस दौरान पीएम मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह सहित बीजेपी के बड़े नेता मौजूद थे। द्रौपदी मुर्मू  ने 4 सेट का नामांकन दाखिल किया जिसमें पहले सेट में पीएम मोदी प्रस्तावक और राजनाथ सिंह अनुमोदक हैं। इतना ही नहीं द्रौपदी मुर्मू के नामांकन के दौरान एनडीए की एकजुटता भी नजर आई। द्रौपदी मुर्मू के नामांकन के दौरान तमाम बीजेपी नेता मौजूद रहे। इसके अलावा बीजेपी शासित प्रदेशों के सीएम भी मुर्मू के नामांकन में पहुंचे, जदयू, बीजद के नेता भी शामिल हुए। बीजद प्रमुख नवीन पटनायक और आंध्र के सीएम जगन मोहन रेड्डी द्रौपदी मुर्मू के समर्थन देने का ऐलान कर चुके हैं।
नामांकन के हर सेट में 120 नाम
द्रौपदी मुर्मू ने जो 4 सेट का नामांकन भरा है, उसके पहले सेट में पीएम मोदी प्रस्तावक और राजनाथ सिंह अनुमोदक हैं। इस सेट में बीजेपी संसदीय बोर्ड के सदस्य, केंद्रीय मंत्री और राज्य मंत्री हैं। इस सेट में अभी तक 60 प्रस्तावक का नाम है और 60 अनुमोदक का, यानी इस तरह हर सेट में 120 नाम हैं।
18 को है चुनाव
18 जुलाई को राष्ट्रपति चुनाव है। एनडीए ने द्रौपदी मुर्मू को उम्मीदवार बनाया है, जबकि विपक्ष की ओर से यशवंत सिन्हा चुनाव मैदान में हैं। द्रौपदी मुर्मू गुरुवार को अपने गृह राज्य ओडिशा से दिल्ली पहुंची थीं। दिल्ली में उन्होंने पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129