Responsive Ad Slot

Latest

latest

5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस, मंडल रेल प्रबन्धक सौरभ बंदोपाध्याय ने मण्डल के अधिकारियों और कर्मचारियों से की अधिकाधिक पौधारोपण करने की अपील

शनिवार, 4 जून 2022

/ by Vipin Shukla Mama
पश्चिम मध्य रेल, भोपाल मंडल अंतर्गत
पारिस्थितिकी तंत्र सुदृढ़ बनाने डीआरएम ने किया अधिकाधिक पौधारोपण करने का आह्वान
भोपाल। रेल मंडल प्रदूषण मुक्त वातावरण बनाने एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति संवेदनशील है। मंडल द्वारा इस दिशा में कई महत्वपूर्ण कदम उठाये जा रहै हैं। जैसे स्वच्छ प्रौद्योगिकियों को अपनाना, ऊर्जा संरक्षण, ऊर्जा के नवीकरणीय स्रोतों का उपयोग, सघन वृक्षारोपण इत्‍यादि।
 इसी कड़ी में विश्व पर्यावरण दिवस 2022 के उपलक्ष्य में मंडल रेल प्रबन्धक श्री सौरभ बंदोपाध्याय नें मण्डल के अधिकारियों और कर्मचारियों को अधिकाधिक पौधारोपण करने का आह्वान किया है। 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मंडल नें पर्यावरण संरक्षण के लिए विविध कार्यक्रम करने की योजना बनाई है। जिसमें पूरे भोपाल मण्डल में सभी स्टेशनों, डिपो कार्यालयों एवं अन्य स्थानों पर रेलवे की खाली पड़ी जमीन पर अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा सघन पौधरोपण,  यात्रियों से प्लास्टिक के थैले का उपयोग नहीं करने के प्रति जागरूक किया जाना, ड्राइंग प्रतियोगिता, पर्यावरण संरक्षण सम्बन्धी स्लोगन्स, बैनर आदि के द्वारा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जाएगा। ज्ञात हो कि इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस, 5 जून 2022 का थीम है  "प्रकृति के साथ सद्भाव में स्थाई रूप से रहने के साथ *"केवल एक पृथ्वी"* डीआरएम श्रीबंदोपाध्याय नें सभी अधिकारियों व कर्मचारियों से बड़ी संख्या में पौधारोपण कर पारिस्थितिकी तंत्र को सुदृढ़ बनाने का आह्वान किया है।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129