शिवपुरी। जिले की पडौरा सहित पूर्व मंत्री केपी सिंह के गृह ग्राम करारखेडा में सरपंच के चुनाव निर्विरोध संपन्न हुए। अब सरकार से इन्हे राशिप्राप्त होगी। जिले की ग्राम पंचायत करारखेड़ा में सरपंच और पंच सभी पदों पर महिलाएं निर्विरोध चुनी गई हैं। यह पंचायत पूर्व मंत्री केपी सिंह के गृह गांव की है। जिला प्रशासन ने इसे पिंक पंचायत का नाम दिया है। मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप इस पंचायत को 15 लाख रुपए दिए जाएंगे। जिले की कुल 6 पंचायतों में सरपंच पद पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ है। पड़ोरा ग्राम पंचायत में पंच और सरपंच सभी निर्विरोध बने। करारखेड़ा और पडोरा के पंचायत अलावा बदरवास जनपद की बीजरी और रामपुरी पंचायत में निर्विरोध सरपंच चुने गए हैं। हालांकि रामपुरी में एक नामांकन को लेकर अभी गफलत है। वहीं पिछोर जनपद बहुमत की पारेश्वर और खनियांधाना की कफार और करैरा की बड़ौदी पंचायत में भी ग्राम पं निर्विरोध सरपंच चुने गए।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें