गुजरात में शुक्रवार को विभिन्न प्रदेशों के खेल मंत्रियों, विभिन्न राज्यों के खेल संचालक एवं प्रमुख सचिव का संगम हुआ। इसी दौरान अपने अपने राज्य में चलाई जा रही खेलों से संबंधित गतिविधियों का प्रेजेंटेशन अधिकारी एवं मंत्रियों ने दिया। प्रेजेंटेशन के दौरान केंद्रीय खेल एवं युवा कल्याण मंत्री माननीय अनुराग ठाकुर ने मध्यप्रदेश की खेल मंत्री श्रीमंत यशोधरा राजे सिंधिया जी को विशेष रुप से मंच साझा करने हेतु आमंत्रित किया। यह पल प्रदेश के लिए गौरव और उत्साह का हैं।
सरदार पटेल जी के चरणों मे कोटि-कोटि नमनमंत्री श्रीमंत यशोधराराजे सिंधिया ने कहा कि अखंड भारत के शिल्पी सरदार वल्लभ भाई पटेल की विश्व में सबसे ऊंची प्रतिमा "स्टैच्यू ऑफ Mयूनिटी" का दर्शन कर आनंद और गौरव का अनुभव हो रहा है। देश को एकता के सूत्र में पिरोकर सशक्त, सुदृढ़ और समृद्धि की नींव रखने वाले सरदार पटेल जी के चरणों मे कोटि-कोटि नमन।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें